The Traitors: ‘द ट्रेटर्स’ के छठे एपिसोड में ट्रेटर्स पुरव झा और एलनाज नौरोजी ने 4 कंटेस्टेंट्स को ट्रायल पर डाला था। ट्रायल पर आए कंटेस्टेंट्स में उर्फी जावेद, हर्ष गुजराल, अंशुला कपूर और जानवी गौर शामिल हैं। करण जौहर ने इन चारों को एक टास्क दिया था, जिसमें इनमें से कोई एक खुद का मर्डर होने से बचा सकता था। इस टास्क में सभी कंटेटंट्स ने हिस्सा लिया और उर्फी जावेद को सुरक्षित कर दिया। वहीं, अब हर्ष गुजराल, अंशुला कपूर और जानवी गौर पर खतरा मंडरा रहा है।
अगले मर्डर को लेकर मिले 3 सबूत
हालांकि, अभी तक ये रिवील नहीं हुआ है कि इन तीनों में कौन शो से बाहर होने वाला है। छठे एपिसोड के अंत में ये सस्पेंस छोड़ा गया है कि इन तीनों में से ट्रेटर्स के हाथ अगला मर्डर किसका होगा? लेकिन ये जानने के लिए आपको गुरुवार तक का इंतजार करने की जरूरत नहीं है कि कब आगे के एपिसोड स्ट्रीम होंगे और राज खुलेगा। अब अगला मर्डर किसका हुआ है? उसका नाम लीक हो गया है। हमारे पास 3 ऐसे सबूत हैं, जिनके आधार पर साबित हो जाएगा कि अब शो से कौन आउट होने वाला है?
हर्ष, अंशुला या जानवी में से हुआ किसका मर्डर?
इस राज को गलती से प्राइम वीडियो ने ही खोल दिया है। दरअसल, सातवें एपिसोड का प्रोमो दिखाते हुए उनसे बड़ी गलती हो गई और वो शख्स पकड़ में आ गया जिसका शो में मर्डर हुआ है। आपको बता दें, सबसे पहले तो एक शॉट में करण जौहर को ब्रेकफेस्ट टेबल पर एक फोटो फ्रेम फेंकते हुए दिखाया गया है। अगर वो पोज करके उस पर जूम करेंगे तो समझ आ जाएगा कि ये फ्रेम जानवी गौर का है। इसके अलावा प्रोमो में एक पार्टी की झलक भी दिखाई गई है।
यह भी पढ़ें: Hina Khan पर फिर लगा कैंसर को लेकर झूठ बोलने का आरोप, Rozlyn Khan ने किया बड़ा दावा
‘द ट्रेटर्स’ के प्रोमो में लीक हो गया नाम
इस पार्टी में कंटेस्टेंट्स एन्जॉय कर रहे हैं। इस फ्रेम में अपूर्वा के साथ जन्नत, सूफी और पुरव झा तो दिखाई दे ही रहे हैं, साथ ही अंशुला कपूर और हर्ष गुजराल भी नजर आ रहे हैं। इसका मतलब साफ-साफ है कि ये दोनों अभी भी शो का हिस्सा हैं। ये दोनों शो में हैं, तो ये कन्फर्म हो गया है कि जानवी गौर का मर्डर हो गया है। तीसरा सबूत ये है कि प्रोमो में एक टास्क दिखाया गया है। इस टास्क में सभी कंटेस्टेंट्स सफेद कपड़ों में नजर आ रहे हैं। इनमें भी हर्ष गुजराल और अंशुला कपूर को देखा जा सकता है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
15 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
15 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
16 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
18 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
19 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
20 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
21 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
22 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines