Achyut Potdar Death: बॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आ रही है। आमिर खान की मूवी ‘3 इडियट्स’ में प्रोफेसर का किरदार निभाने वाले दिग्गज एक्टर अच्युत पोतदार अब इस दुनिया में नहीं रहे। 91 साल की उम्र में अच्युत पोतदार का निधन हो गया है। स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे अच्युत पोतदार को बीती रात अचानक बेहोश होने पर ठाणे के जुपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबीयत लगातार बिगड़ने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। पोतदार की बेटी अनुराधा पारस्कर ने बताया कि मंगलवार शाम 4 बजे उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Fantastic Four के मशहूर एक्टर का निधन, कैंसर से लड़ते हुए दुनिया को कहा अलविदा
मराठी टीवी चैनल्स ने दी श्रद्धांजलि
सोशल मीडिया पर कई मराठी टीवी चैनल्स ने दिग्गज अभिनेता अच्युत पोतदार की पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए इस दुखद खबर का ऐलान किया है। इसके बाद से ही एक्टर के फैंस भी उन्हें कमेंट सेक्शन में श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस दुखद खबर से हिंदी के साथ-साथ मराठी सिनेमा इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ रही है। सिनेमा में आने से पहले अच्युत पोतदार सेना और इंडियन ऑयल कंपनी में 25 साल तक रहे। हालांकि उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत देर से की, लेकिन उन्होंने पंडित सत्यदेव दुबे, विजया मेहता और सुलभा देशपांडे जैसे रंगमंच के दिग्गजों के साथ लंबे समय तक काम किया।
कब और कहां होगा अंतिम संस्कार?
22 अगस्त को अच्युत पोतदार का जन्मदिन था। उससे पहले ही उनका निधन हो गया। अच्युत पोतदार फिलहाल उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे, जिसके चलते ही उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था। वहीं टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार एक्टर अच्युत पोतदार का अंतिम संस्कार आज यानी 19 अगस्त को ठाणे में किया जाएगा। इस दौरान उनके परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही उनके अंतिम संस्कार में जुड़ेंगे।
फिल्मों और टीवी सीरियल्स में बनाई पहचान
बता दें एक्टर अच्युत पोतदार 80 के दशक से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव थे। फिल्मों के साथ-साथ एक्टर टीवी इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बना चुके थे। 3 इडियट्स, फरारी की सवारी, दबंग 2, आर राजकुमार, भूतनाथ, लगे रहो मुन्ना भाई, परिणीता, हम साथ-साथ हैं, दाग: द फायर और आक्रोश जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके थे। इसके साथ ही वो टीवी सीरियल भारत एक खोज, शुभ मंगल सावधान और ऑल द बेस्ट जैसे टीवी सीरियल्स में भी पहचान बना चुके थे।
‘3 इडियट्स’ का डायलॉग फेमस
वहीं ‘3 इडियट्स’ में अच्युत पोतदार का एक डायलॉग बेहद फेमस हुआ था जिसमें वो बोलते हैं कि अरे कहना क्या चाहते हो। सोशल मीडिया पर इसका मीम काफी फेमस हुआ था। आज भी लोग उनके इस मीम पर फिदा हैं।
यह भी पढ़ें: सड़क हादसे में परिवार समेत मशहूर साउथ एक्टर गंभीर रूप से घायल, पिता का हुआ निधन
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
14 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
15 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
16 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
17 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
18 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
19 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
19 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
20 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines