Biggest Romantic Film On OTT: सिनेमा जगत में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जिन्हें दर्शक कभी भूल नहीं पाते. उनकी कहानियां ऑडियंस के जहन में उतर जाती है. इन फिल्मों की पॉपुलैरिटी सिर्फ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तक सीमित नहीं रहती, बल्कि हर पीढ़ी के दर्शक इन्हें बार-बार देखना पसंद करते हैं. इन फिल्मों की कहानी ही नहीं, बल्कि म्यूजिक, सिनेमेटोग्राफी भी दर्शकों के दिल पर एक गहरी छाप छोड़ जाते हैं. आज हम आपको ऐसी ही एक फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे रिलीज हुए 28 साल बीत चुके हैं, लेकिन इसका क्रेज आज भी लोगों के बीच बरकरार है.
28 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म में शिप में जबरदस्त रोमांस देखने के लिए मिला था. शिप में एक अनोखी और प्यारी लव स्टोरी शुरू होती है. फिर अचानक कुछ ऐसा होता है कि वो लव स्टोरी अमर तो हो जाती हैं मगर शिप में ही खत्म भी हो जाती है. इसे 1997 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. फिल्म का निर्माण 200 मिलियन डॉलर में किया गया था और कमाई भी छप्परफाड़ की थी. केवल कमाई ही नहीं बल्कि इस फिल्म ने कई अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए थे. इसमें तो एक अवॉर्ड ऑस्कर था, जिसमें 11 कैटेगरी में फिल्म ने बाजी मारी थी.
यह भी पढ़ें: ‘लक्ष्मी आई है…’, तीसरी बार पापा बने अंजना सिंह के एक्स हसबैंड यश कुमार, दिखाई बेटी की पहली झलक
इस फिल्म में शिप में दिखा था जबरदस्त रोमांस
अगर आपने अपने दिमाग के घोड़े दौड़ा लिए हैं तो चलिए हम ही बता देते हैं. ये कोई और फिल्म नहीं बल्कि ‘टाइटैनिक’ है, जिसे लोग आज भी देखना पसंद करते हैं. 1997 में रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी एक हिस्टोरिकल डिजास्टर पर आधारित है. जेम्स केमरोन के डायरेक्शन में बनी फिल्म में लियोनार्डो डिकैप्रियो, केट विंसलेट, कैथी बेट्स, फ्रांसेस फिशर, ग्लोरिया स्टुअर्ट और बिली जेन जैसे स्टार्स शामिल थे. दोनों स्टार्स लियोनार्डो डिकैप्रियो और केट विंसलेट के बीच कमाल की केमिस्ट्री और लव स्टोरी देखने के लिए मिली थी. इस फिल्म की कहानी में ना केवल एक कभी ना डूबने वाले जहाज की ही स्टोरी नहीं बल्कि एक शानदार रोमांटिक कहानी भी देखने के लिए मिली थी, जिसे आज तक भुलाया नहीं जा सका है. खास बात ये है कि इस फिल्म ने 11 ऑस्कर अवॉर्ड्स भी जीते हैं.
देखिए ‘टाइटैनिक’ का वीडियो
यह भी पढ़ें: ‘एक का नाम जरूर था लेकिन…’, अंडरवर्ल्ड संग कथित रिश्ते पर ममता कुलकर्णी ने तोड़ी चुप्पी
किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं ‘टाइटैनिक’
लियोनार्डो डिकैप्रियो की इस फिल्म को आईएमडीबी पर 7.9 की रेटिंग मिली है. ‘टाइटैनिक’ उस दौर की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी, इसका बजट करीब 200 मिलियन डॉलर था. ये पहली फिल्म थी, जिसने 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की थी. दर्शकों में फिल्म के क्रेज को देखते हुए, इसे साल 2012 में 3डी वर्जन में दोबारा रिलीज किया गया था. वहीं, साल 2023 में फिल्म के रिलीज होने के 25 साल पूरे होने पर इसे एक बार फिर थिएटर में रिलीज किया गया था. अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो ये ‘अमेजन प्राइम वीडियो’, ‘डिज्नी हॉटस्टार’ और ‘एप्पल टीवी’ पर अवेलेबल है.
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 16 मिनट की फ्लॉप फिल्म, जो प्राइम वीडियो पर बनी नंबर 1; North-South की दिखेगी लव स्टोरी
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
2 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
3 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
6 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
6 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
7 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines