26/11 Mumbai Attack: 26 नवंबर साल 2008 भारत के लिए एक काला दिन साबित हुआ था. इस दौरान मुंबई के ताज होटल पर एक आतंकी हमला हुआ था, जिस हमले में तकरीबन 166 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी. इस खौफनाक मंजर को देख पूरी दुनिया का दिल दहल गया था. वहीं इस आतंकी हमले पर कई फिल्में और वेब सीरीज बन चुकी हैं. आज हम आपके लिए ऐसी ही फिल्में और वेब सीरीज लेकर आए हैं जिनमें आतंकी हमले का खौफनाक मंजर दिखाई दिया है. चलिए आपको भी बताते हैं इस लिस्ट में किन-किन वेब सीरीज और फिल्मों का नाम शामिल है?
The Attacks of 26/11
राम गोपाल वर्मा के डायरेक्शन में बनी इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में भी साल 2008 में हुए मुंबई हमले के बारे में दिखाया गया है. नाना पोटकर और संजीव जयसवाल ने इस फिल्म में लीड रोल प्ले किया है. इस फिल्म में नाना पाटेकर ने पुलिस कमिश्नर का किरदार निभाया है जो इस हमले की जांच करते हैं. इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan ने दिल्ली धमाके पर क्या कहा? 26/11 और पहलगाम अटैक में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि
State of Siege: 26/11
साल 2020 में आई इस जी5 की वेब सीरीज में भी मुंबई अटैक की दिल दहला देने वाली घटना देखने को मिलती है. इस वेब सीरीज में अर्जन बाजवा, विवेक दहिया, तारा अलीशा बेरी, सुजैन बर्नर्ट, सिद मक्कर, अर्जुन बिजलानी और विपुल देशपांडे जैसे कलाकार हैं. इस सीरीज को अभिमन्यु सिंह ने डायरेक्ट किया है.
Major
अदिवी शेष स्टारर इस फिल्म में भी 26/11 की ये आतंकी घटना देखने को मिलती है. इस एक्शन ड्रामा फिल्म को शशि किरण टिक्का ने डायरेक्ट किया है. वहीं फिल्म की कास्ट की बात करें तो अदिवी शेष के साथ-साथ प्रकाश राज, रेवती, सई मांजरेकर, सोभिता धुलिपाला, मुरली शर्मा और अनीश कुरुविल्ला जैसे एक्टर्स ने मुख्य भूमिका निभाई है. ये नेटफ्लिक्स पर मौजूद है.
Hotel Mumbai
साल 2018 में आई इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में भी मुंबई अटैक की दिल दहला देने वाली घटना को दिखाया गया है. एंथनी मारस के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में देव पटेल ने लीड रोल निभाया है. वहीं कास्ट की बात करें तो देव पटेल के साथ-साथ फिल्म में आर्मी हैमर, नाजनीन बोनियादी, अनुपम खेर और जेसन इसाक जैसे दिग्गज कलाकार मुख्य किरदार में नजर आए हैं. ये प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.
यह भी पढ़ें: मुंबई 26/11 हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा का 12 दिन का रिमांड बढ़ा, NIA ने कोर्ट में दीं ये दलीलें
Phantom
सैफ अली खान और कैटरीना कैफ की इस फिल्म में भी आतंकी घटना देखने को मिली है. कबीर खान ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है और इसे साजिद नाडियाडवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे. वहीं इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
संबंधित खबरें
'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
2 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
3 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
5 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
6 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
7 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
19 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines