अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम का नाम इन दिनों एक बार फिर से चर्चा में है. इसकी वजह दाऊद इब्राहिम की ड्रग पार्टी है, जिसकी जांच मुंबई पुलिस के एंटी-नारकोटिक्स सेल (ANC) द्वारा की जा रही है. मामला 252 करोड़ की ड्रग पार्टियों से जुड़ा है. पिछले दिनों ही ओरी को इस मामले में समन जारी किया गया था, जिसके बाद अब श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धार्थ कपूर का नाम सामने आ रहा है. उन्हें इस मामले में पूछताछ के लिए समन जारी किया गया है.
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सपोर्टिंग डायरेक्टर सिद्धार्थ कपूर को 25 नवंबर को इस मामले में पेश होने के लिए कहा गया है. ये पूछताछ इस महीने की शुरुआत तब की गई जब एक ड्रग तस्कर द्वारा चौंकाने वाले दावे किए गए. उसने मशहूर हस्तियों के लिए आलीशान पार्टियों का आयोजन करने का दावा किया था.
यह भी पढ़ें: कभी शाहरुख खान का ‘स्टूडेंट’ बन जीता था दिल, अब ‘फैमिली मैन 3’ से बटोरी लाइमलाइट; पहचाना कौन?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई पुलिस के एंटी-नारकोटिक्स सेल ने बड़े ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि यह ड्रग माफिया सलीम डोला द्वारा चलाया जा रहा है. इसे दाऊद का सहयोगी बताया जा रहा है. वहीं, पुलिस ने इस मामले में दो गिरफ्तारी भी की. इसमें मुख्य संदिग्ध मोहम्मद सलीम और मोहम्मद सुहैल शेख को दुबई से अरेस्ट किया गया.
इन सितारों के भी आए नाम
इतना ही नहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस लिस्ट में कई सितारों के नाम सामने आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि सलीम डोला के बेटे ताहिर ने दावा किया है कि कई बॉलीवुड एक्टर्स मॉडल, रैपर, फिल्ममेकर और दाऊद इब्राहिम के रिश्तेदार भारत और विदेशों में उसकी ड्रग पार्टियों में शामिल हुए थे. बॉलीवुड से इसमें श्रद्धा कपूर, उनके भाई सिद्धांत कपूर, नोरा फतेही, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी, दिवंगत हसीना पारकर के बेटे अलीशाह पारकर, ओरी, अब्बास मस्तान और रैपर लोका सहित कई मशहूर हस्तियों का नाम सामने आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Laughter Chefs 3 में इस बार पहले 2 सीजन से क्या-क्या होगा नया? कृष्णा अभिषेक ने किया खुलासा
इसके पहले हाल ही में ओरी को समन जारी किया गया था. लेकिन वह पेश नहीं हुए थे. उन्होंने थोड़ा और वक्त मांगा है. इस मामले की अब मुंबई क्राइम ब्रांच और ईडी मिलकर जांच कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में शॉकिंग एविक्शन, फिनाले से पहले इस स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट का कटा घर से पत्ता!
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
10 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
12 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
14 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
15 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
16 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
16 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
17 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
18 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
18 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines