2025 Viral Songs: फिल्म इंडस्ट्री के लिए 2025 काफी उतार-चढ़ाव भरा साल रहा. जहां बड़े बजट की फिल्में कुछ खास कमाई नहीं कर सकी, तो वहीं कुछ कम बजट की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ से लेकर अहान पांडे की ‘सैयारा’ तक ने फैंस को खूब एंटरटेन किया. फिल्मों के साथ-साथ गानों ने भी ऑडियंस का खूब ध्यान खींचा. आज हम उन गानों की बात करने जा रहे हैं जो 2025 में सोशल मीडिया पर छाए रहे. इनमें पंजाबी गानों से लेकर हरियाणवी गाने भी शामिल हैं. चलिए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन से गाने शामिल हैं?
हसीन
पंजाबी सिंगर तलविंदर का ये गाना सोशल मीडिया पर इस साल छाया रहा. गाने को तलविंदर के साथ-साथ रिप्पी ग्रेवाल, एनडीएस और सिमर ने गाया. इंस्टाग्राम पर आज भी ये गाना ट्रेंडिंग गानों की लिस्ट में शामिल है. गाने के म्यूजिक को ऑडियंस ने काफी पसंद किया और इस गाने पर भारत के साथ-साथ बाहर के लोगों ने भी इंस्टाग्राम पर रील्स बनाई.
यह भी पढ़ें: Salman Khan के बर्थडे के बाद कहां गया ‘खानदान’? एयरपोर्ट से वीडियो हुआ वायरल
फॉर ए रीजन
पंजाबी सिंगर करण औजला का ‘फॉर ए रीजन’ गाना भी इस लिस्ट में शामिल है. इस गाने को करण औजला के साथ-साथ इक्की ने भी गाया है. वहीं गाने में पंजाबी एक्ट्रेस तानिया डांस करती नजर आईं. इस गाने के म्यूजिक के साथ-साथ गाने के डांस स्टेप्स भी खूब वायरल हुए. सोशल मीडिया पर लोगों ने तानिया और करण औजला के डांस को कॉपी कर रील्स भी बनाई.
नाम चले
हरियाणा के मशहूर सिंगर विक्रम सरकार का ये गाना भी इस साल की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. इस गाने ने भी ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया. विक्रम सरकार के इस गाने में उनके साथ वीडियो में अफसाना खान भी नजर आ रही हैं. गाने में दोनों की जोड़ी को ऑडियंस ने खूब पसंद भी किया. वहीं ये गाना इंस्टाग्राम रील्स पर भी खूब वायरल हुआ.
बॉयफ्रेंड
करण औजला का ये गाना भी इस ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. इस गाने को भी करण औजला के साथ-साथ इक्की ने गाया है. वहीं गाने में पंजाब की मशहूर सिंगर सुनंदा शर्मा भी डांस करती नजर आईं. सुनंदा और करण औजला की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद भी किया. वहीं सोशल मीडिया पर अभी भी ये गाना ट्रेंड कर रहा है. वहीं कई सितारों ने भी इस गाने पर रील बनाई थी.
यह भी पढ़ें: Sequel Movies In 2026: ‘बॉर्डर 2’ से लेकर ‘मर्दानी 3’ तक, अगले साल आएंगे इन फिल्मों के सीक्वल
गल सुन
सबात बतिन और रैकस्टार का ‘गल सुन’ गाना सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंडिंग रहा. ये गाना भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी छाया रहा. पाकिस्तानी कलाकारों का गाया ये गाना इंस्टाग्राम पर इतना वायरल रहा कि हर कोई इस गाने पर अपनी रील बनाए बिना रह नहीं पाया. गाने के म्यूजिक से लेकर गाने के लिरिक्स तक को लोगों ने खूब पसंद किया.
संबंधित खबरें
अनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
14 mins ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
1 hr agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
2 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
18 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
22 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
23 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines