हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

8 एपिसोड की इस सीरीज में हॉरर-सस्पेंस का ओवरडोज, रोंगटे खड़ी कर देगी कहानी, नहीं आएगी नींद!

ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर एक ऐसी सीरीज है जो जल्द ही अपनी खौफनाक कहानी के साथ दस्तक देने वाली है। 8 एपिसोड वाली इस सीरीज में सस्पेंस-हॉरर का ओवरडोज देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Horror-Suspense Web Series

ओटीटी की दुनिया में थ्रिल और हॉरर कंटेंट की डिमांड हमेशा हाई रहती है। दर्शक अब ऐसे कंटेंट की तलाश में रहते हैं जो सिर्फ डराए नहीं, बल्कि दिमाग पर छा जाए। इसी कड़ी में एक नई वेब सीरीज ‘खौफ’ सुर्खियों में है, जो अपनी सस्पेंस भरी कहानी और सायकॉलॉजिकल थ्रिल से सबको चौंकाने वाली है। इस सीरीज का ट्रेलर आते ही दर्शकों में बेचैनी बढ़ गई है और हर कोई जानना चाहता है कि आखिर इस सीरीज में ऐसा क्या है जो इसे बाकी हॉरर कंटेंट से अलग बनाता है।

‘खौफ’ की कहानी

ये कहानी शुरू होती है एक युवती ‘मधु’ से, जो अपने अतीत से भागती हुई एक नए शहर में स्थित गर्ल्स हॉस्टल में रहने आती है। शुरुआत में सब कुछ सामान्य लगता है लेकिन कुछ दिनों बाद हॉस्टल के कोनों से अजीबोगरीब घटनाएं सामने आने लगती हैं। धीरे-धीरे मधु को एहसास होता है कि वो जगह सिर्फ छत और दीवारों से नहीं बनी है, बल्कि वहां कुछ ऐसा भी है जिसे देखा नहीं जा सकता, लेकिन महसूस जरूर किया जा सकता है।

ये हॉस्टल जितना शांत बाहर से दिखता है, अंदर से उतना ही रहस्यमयी और डरावना है। वहां की बाकी लड़कियां भी मधु को उस जगह से दूर रहने की सलाह देती हैं, लेकिन खुद ही किसी अनदेखे डर की कैद में होती हैं।

विज्ञापन

एक तांत्रिक की एंट्री से नया मोड़

मधु की हालत बिगड़ने लगती है और तभी एक तांत्रिक की एंट्री होती है, जो दावा करता है कि वो इस डरावने चक्रव्यूह से उसे निकाल सकता है। मगर चीजें उतनी आसान नहीं होतीं। इस सीरीज की खासियत है कि ये सिर्फ आत्माओं और भूतों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें मानसिक भ्रम और डर का भी गहरा चित्रण है। ये कहानी दर्शकों को एक ऐसी यात्रा पर ले जाती है, जहां हर मोड़ पर अनसुलझे राज़ और चौंकाने वाले खुलासे होते हैं।

स्टार कास्ट और रिलीज डेट

इस सीरीज में मोनिका पंवार मुख्य भूमिका में हैं और उनके साथ नजर आएंगे रजत कपूर, अभिषेक चौहान, गीतांजलि कुलकर्णी और शिल्पा शुक्ला जैसे बेहतरीन कलाकार। निर्देशन किया है पंकज कुमार और सूर्या बालाकृष्णन ने, जबकि लेखन और निर्माण की जिम्मेदारी स्मिता सिंह ने संभाली है। ‘खौफ’ के 8 एपिसोड्स 18 अप्रैल से प्राइम वीडियो पर भारत समेत 240 देशों में स्ट्रीम होंगे।

विज्ञापन

क्या ‘खौफ’ देखने की हिम्मत है?

‘खौफ’ सिर्फ एक हॉरर सीरीज नहीं, ये एक अनुभव है जो आपके मन के भीतर के डर को सामने लाकर खड़ा कर देता है। ये सीरीज उन लोगों के लिए है जो सिर्फ स्क्रीमिंग और जंप स्केयर नहीं, बल्कि गहराई वाले थ्रिल और साइकोलॉजिकल एलिमेंट्स को एंजॉय करते हैं।

यह भी पढ़ें: Hina Khan से पहले Oops मूमेंट को इन 5 एक्ट्रेसेस ने कॉन्फिडेंस से दी मात, बिग बॉस विनर का नाम भी शामिल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola