2025 IMDb Highest Rated Films: बॉक्स ऑफिस पर साल 2025 में कई बॉलीवुड और साउथ की फिल्में रिलीज हुई हैं. छोटे से लेकर बड़े बजट की फिल्मों ने टिकट खिड़की पर अपना जलवा दिखाया और जमकर कलेक्शन किया. हालांकि, कुछ फिल्में ऐसी भी रहीं, जिन्हें टिकट खिड़की पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला. इस बीच हम आपको साल 2025 की उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जो आईएमडीबी की टॉप 10 में सबसे ज्यादा रेटिंग वाली फिल्में हैं. आइए जानते कि इस लिस्ट में कौन-कौन-सी फिल्म हैं?
2025 की आईएमडीबी की सबसे ज्यादा रेटिंग वाली फिल्में
होमबाउंड
इस लिस्ट में अगर बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो इसमें ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘होमबाउंड’ है. फिल्म को दर्शकों का बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिला था. फिल्म को आईएमडीबी पर 8.0 रेटिंग मिली है.
लालो: कृष्णा सदा सहायते
साल 2025 में बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘लालो: कृष्णा सदा सहायते’ भी रिलीज हुई थी. इस फिल्म को लोगों ने बेहद प्यार दिया और इसे आईएमडीबी रेटिंग में टॉप पर जगह मिली. फिल्म की आईएमडीबी पर रेटिंग की बात करें तो इसे IMDb पर 8.7 रेटिंग मिली है.
कांथा
आईएमडीबी की टॉप रेटिंग फिल्मों की बात हो और साउथ की फिल्मों का नाम ना हो, ऐसा कैसे हो सकता है? साउथ की पॉपुलर फिल्म ‘कांथा’ का नाम इस लिस्ट में है. जी हां, फिल्म फिल्म ‘कांथा’ को इस साल आईएमडीबी की रेटिंग में दूसरे नंबर पर जगह मिली है. दुलकर सलमान की इस फिल्म को 8.4 रेटिंग मिली है.
कंतारा चैप्टर-1
आईएमडीबी की टॉप रेटिंग फिल्मों की लिस्ट में ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ का भी नाम है. जी हां, इस फिल्म को लोगों ने बेहद पसंद किया है. फिल्म को IMDb पर 8.3 रेटिंग मिली है.
ईको
इसके अलावा इस लिस्ट में मलयालम फिल्म ‘ईको’ का भी नाम शामिल है. फिल्म को साल 2025 में अच्छी रेटिंग मिली है. इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसे 8.3 की रेटिंग मिली है.
टूरिस्ट फैमिली
साल 2025 की आईएमडीबी की सबसे ज्यादा रेटिंग वाली फिल्मों की लिस्ट में फिल्म ‘टूरिस्ट फैमिली’ भी शामिल है. इस फिल्म को साल 2025 की आईएमडीबी रेटिंग में 8.2 की रेटिंग मिली है.
बौ बुट्टू भूता
साल 2025 में ओडिया फिल्म ‘बौ बुट्टू भूता’ को भी लोगों ने बेहद पसंद किया है. इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसे 8.2 की रेटिंग मिली है.
रेखाचित्रम
इसके अलावा आईएमडीबी की टॉप रेटिंग फिल्मों में फिल्म ‘रेखाचित्रम’ का भी नाम है. इस फिल्म को भी दर्शकों का बेहद प्यार मिला है. फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसे आईएमडीबी पर 7.9 रेटिंग मिली है.
कोर्ट: स्टेट वर्सेस ए नोबडी
इस लिस्ट में तेलुगु फिल्म ‘कोर्ट: स्टेट वर्सेस ए नोबडी’ का भी नाम है. इस फिल्म का भी साल 2025 में लोगों ने बेहद प्यार दिया है. फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इस फिल्म को आईएमडीबी पर 7.9 रेटिंग मिली है.
बाइसन
आईएमडीबी की टॉप रेटिंग फिल्मों की बात हो रही है, तो इसमें फिल्म ‘बाइसन’ का भी नाम आता है. इस फिल्म को भी लोगों ने खूब प्यार दिया है और इसे आईएमडीबी पर 7.8 रेटिंग मिली है.
यह भी पढ़ें- Celina Jaitly के पति से कोर्ट ने मांगे इनकम एफिडेविट, एक्ट्रेस ने की 100 करोड़ के मुआवजे की मांग!
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
13 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
16 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
17 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
18 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
18 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
18 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
19 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
20 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
20 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines