2025 Highest Earning Actress Rashmika Mandanna: इस साल 2025 में बॉलीवुड और साउथ दोनों ही फिल्मों का जलवा बॉक्स ऑफिस पर देखने के लिए मिला. बड़े बजट से ज्यादा छोटे बजट की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. इसमें आपको अभिनेत्री के बारे में बता रहे हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के जरिए सबसे ज्यादा कमाई की है. वह अभी तक 4 फिल्मों में काम कर चुकी हैं और अभी तक सबसे ज्यादा कमाई करना वाली एक्ट्रेस बन चुकी हैं.
दरअसल, हम जिसकी बात कर रहे हैं वह रश्मिका मंदाना है. 2025 में उनका बॉक्स ऑफिस पर शानदार जलवा देखने के लिए मिला है. उनकी 4 फिल्में रिलीज हुईं. इसमें से दो फिल्मों की परफॉर्मेंस खराब रही. एक फ्लॉप रही तो दूसरी एवरेज ही साबित हुई फिर भी अभिनेत्री ने बॉक्स ऑफिस पर 1275 करोड़ की कमाई कर ली. चलिए बताते हैं रश्मिका मंदाना की फिल्मों और उनकी कमाई के बारे में.
यह भी पढ़ें: ‘शक्ल से तो 40 का और अक्ल से 120 का…’, अक्षय कुमार ने शाहरुख खान को विश किया बर्थडे, इन सेलेब्स ने भी दी बधाई
‘छावा’
इस साल 2025 में रश्मिका मंदाना की शानदार शुरुआत हुई थी. वह विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ में नजर आई थीं. इसे फरवरी 2025 में रिलीज किया गया था. मूवी में एक्ट्रेस की एक्टिंग की भी लोगों ने काफी तारीफ की थी. IMDB के अनुसार, इसका बजट 150 करोड़ था. जबकि फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 807.88 करोड़ और इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 716.88 करोड़ रहा था.
सिकंदर
रश्मिका मंदाना की इस साल 2025 की दूसरी फिल्म ‘सिकंदर’ थी, जिसे इसी साल 30 मार्च, 2025 को रिलीज किया गया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी. जबकि इसका बजट 200 करोड़ रहा था. IMDB के अनुसार, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 185.50 करोड़ और इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 131.50 करोड़ रहा था.
यह भी पढ़ें: ‘तुम कभी हीरोइन नहीं बन सकोगी’, पहली फिल्म की वजह से हीरोइन नहीं बन पाईं नीना गुप्ता, आज भी होता है पछतावा
कुबेरा
रश्मिका मंदाना की इस साल की तीसरी फिल्म ‘कुबेरा’ थी. IMDB के अनुसार, इसका बजट 100 करोड़ था. मूवी को 20 जून, 2025 को रिलीज किया गया था. फिल्म का इंडिया ग्राॉस कलेक्शन 106.50 करोड़ और वर्ल्डवाइड 138.60 करोड़ रहा था. फिल्म एवरेज रही थी. ये एक तेलुगु फिल्म थी.
थामा
रश्मिका मंदाना की इस साल की चौथी फिल्म ‘थामा’ है, जिसे दिवाली के मौके पर रिलीज किया गया था. IMDB के अनुसार, फिल्म का बजट 140 करोड़ था. जबकि फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 125.75 करोड़ और वर्ल्डवाइड बिजनेस 143.75 करोड़ रहा था. फिल्म हिट रही है. हालांकि, अभी भी इसकी कमाई जारी है.
यह भी पढ़ें: King Is Back! ‘डर नहीं देहशत हूं…’, Shah Rukh khan की फिल्म ‘किंग’ का टाइटल रिवील
आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना की इस साल 2025 में ये 4 फिल्में रिलीज हुईं और इन चारों फिल्मों के जरिए एक्ट्रेस ने 1275 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया. इसी कमाई के साथ ही रश्मिका इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस बन चुकी हैं.
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
46 mins agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 hr agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
17 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
21 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
22 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
23 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
23 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines