2025 में इन फिल्मों ने लूटा बॉक्स ऑफिस, क्या Kesari 2 भी लिस्ट में हो पाएगी शामिल?

बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है। इस वक्त अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी 2’ भी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को रिलीज हुए दो दिन हुए हैं। देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसी कमाई करती है?

Chhaava, sky force

Chhaava, sky force

विज्ञापन

साल 2025 के शुरू होते ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। जनवरी से लेकर अब तक टिकट खिड़की पर कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। इस वक्त भी सिनेमाघरों में कई फिल्में हैं, जिसमें अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ और सनी देओल की ‘जाट’ और सलमान खान की ‘सिकंदर’ जैसी फिल्में मौजूद हैं। इस बीच हम आपको उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई की। आइए जानते हैं…

2025 में अब तक इन फिल्मों ने लूटा बॉक्स ऑफिस

छावा

इस लिस्ट में सबसे पहला नंबर विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ का है। इस फिल्म को लोगों ने बेहद पसंद किया और फिल्म ने जमकर नोट छापे। ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए 780 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म को 14 फरवरी को रिलीज किया गया था। फिल्म में विक्की कौशल के अलावा रश्मिका मंदाना भी अहम किरदार में हैं। अब फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

विज्ञापन

संक्रांतिकी वस्तुनम

इस लिस्ट में दग्गुबती वेंकटेश की ‘संक्रांतिकी वस्तून्नम’ का नाम भी शामिल है। जी हां, इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की है। फिल्म ने टिकट खिड़की पर 250 करोड़ रुपये का कारोबार किया है और ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आई है। इस फिल्म में मीनाक्षी चौधरी और ऐश्वर्या राजेश भी अहम रोल में हैं।

स्काई फोर्स

अक्षय कुमार और वीर पहाडिया की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर पैर जमा कर रखे और 175 करोड़ रुपये का कारोबार कर फिल्म सिनेमाघरों से लौटी। फिल्म में वीर और अक्षय दोनों ने बेहद कमाल का काम किया है और इसकी कहानी भी बेहद शानदार है। फिल्म में सारा अली खान का रोल भी कमाल का है।

गेम चेंजर

इस साल राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ भी रिलीज हुई है। फिल्म ‘गेम चेंजर’ ने बॉक्स ऑफिस पर 170 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसमें राम चरण के अलावा कियारा आडवाणी ने भी शानदार एक्टिंग की है। इस फिल्म को 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फिल्म की कहानी लोगों को पसंद आई थीं।

विज्ञापन

क्या Kesari 2 भी करेगी मोटी कमाई?

अब बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी 2’ हालिया रिलीज फिल्मों में से है। हालांकि, फिल्म की कमाई कुछ खास नहीं है, लेकिन देखने वाली बात होगी कि क्या अक्षय कुमार की फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल हो पाएगी या नहीं? बता दें कि फिल्म को रिलीज हुए अभी दो दिन हुए हैं, ऐसे में इस फिल्म से बड़ी उम्मीदें है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ