2025 Blockbuster Horror Comedy Movie: इस साल 2025 में साउथ और बॉलीवुड की करीब 82 फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, जिसमें हॉरर कॉमेडी से लेकर एक्शन, रोमांटिक, सस्पेंस-थ्रिलर जैसी सभी जोनर की फिल्में शामिल हैं. इनमें कई बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं तो कइयों को अच्छा खासा रिस्पांस मिला. पिछले साल के जैसे ही इस साल भी दर्शकों ने छोटे बजट की फिल्मों को अच्छा खासा रिस्पांस दिया और कमाई के मामले में उन फिल्मों को पीछे छोड़ दिया. ऐसे में आज आपको एक ऐसी ही साउथ की हॉरर कॉमेडी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसमें सस्पेंस, हॉरर, कॉमेडी और ड्रामा भरपूर देखने के लिए मिलेगा. ये 2025 की सबसे कम बजट की फिल्म है, जिसे इमेजिन भी नहीं किया जा सकता है. लेकिन, इसकी कमाई बजट से 10 गुना ज्यादा है.
अगर आपने अपने दिमाग के घोड़े दौड़ा लिए और फिर भी नहीं पहचान पाए कि आखिर ये कौन सी फिल्म है तो चलिए हम ही बता देते हैं. ये एक कन्नड़ फिल्म है, जिसमें किसी बड़े स्टार ने एक्टिंग भी नहीं की कि इसे उसके स्टारडम का पूरा फायदा मिला हो. फिल्म में फ्रेश जोड़ी के साथ एंटरटेनमेंट का फुल डोज है. दरअसल, हम बात कर रहे हैं डायरेक्टर J.P. Tuminadu की फिल्म ‘सू फ्रॉम सो’ के बारे में. इसमें राज बी शेट्टी, शनिला गुरु और प्रकाश तुमिनाड जैसे कालाकारों ने अहम रोल प्ले किया था. 2 घंटे 17 मिनट की इस फिल्म को 25 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था.
यह भी पढ़ें: ‘जॉली एलएलबी’ की फ्रेंचाइजी का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे अक्षय कुमार और अरशद वारसी? जानिए फेल होगी या पास
बजट से की 10 गुना ज्यादा कमाई
आपको बता दें कि फिल्म ‘सू फ्रॉम सो’ एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है. IMDB के अनुसार, इसका बजट 10 करोड़ रुपये था, जबकि इसकी कमाई बजट से 10 गुना से भी ज्यादा थी, इसकी कमाई भी इमेजिन कर पाना मुश्किल है. IMDB के अनुसार, इसका इंडिया नेट कलेक्शन 92 करोड़ रहा था जबकि फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 122.50 करोड़ तक रहा. ये मूवी 2025 की सबसे कम बजट की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है.
क्या है फिल्म की कहानी?
बहरहाल, अगर ‘सू फ्रॉम सो’ की कहानी की बात की जाए तो इसमें एक छोटे से गांव की स्टोरी को दिखाया गया है. इसमें दिखाया गया है कि एक आदमी अपना अपराध छुपाने के लिए झूठी कहानी को गढ़ता है कि उस पर किसी आत्मा का साया है. लोगों के दिमाग में इस बात को डालने के बाद अब ये आदमी जो भी करता है तो लोग उसे इसी नजरिए से देखते हैं. अब पूरे गांव का फोकस इस आत्मा से पीछा छुड़ाना रहता है. इस आत्मा को लेकर लोगों का मानना है कि ये भूतनी, सोमेश्वर की एक महिला सुलोचना है. यहीं से फिल्म का टाइटल मिला है सु फ्रॉम सो.
यह भी पढ़ें: थिएटर में गए हैं चूक तो ओटीटी पर निपटा लें 300 करोड़ी पहली एनिमेटेड फिल्म, जानिए कब और कहां देखें
कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है ट्विस्ट उतने ही आते रहते हैं. फिर एक दिन समय आता है जब गांव वालों के बर्ताव से आदमी की जिंदगी में आफत आ जाती है. उसके कहने पर भी लोग मानने के लिए तैयार नहीं होते हैं कि वो ठीक है. अब उस शख्स ने क्या अपराध किया था और गांव वालों से क्यों छुपा रहा था? इसे देखना और कहानी को पूरी तरह समझना होगा तो आपको ओटीटी का रुख करना होगा. ‘सू फ्रॉम सो’ बड़े ह्यूमर और समाज पर व्यंग्य को दिखाती है. इसमें आपको एक मजेदार कंटेंट देखने के लिए मिलता है.
यहां देखिए ‘सू फ्रॉम सो’ का ट्रेलर
इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है फिल्म
वहीं, आपको बता दें कि आप इस फिल्म को ओटीटी पर आसानी से देख सकते हैं लेकिन, हिंदी में नहीं. फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है. इसे कन्नड़, मलयालम और तेलुगु भाषा में देख सकते हैं. अच्छी माउथ पब्लिशिटी की वजह से अब इस मूवी को लेकर मांग की जा रही है कि इसे हिंदी में भी रिलीज किया जाए. हिंदी के लिए अभी दर्शकों को और भी इंतजार करना हो सकता है. देखना होगा कि फिल्म का हिंदी वर्जन कब रिलीज किया जाता है.
यह भी पढ़ें: तेजा सज्जा की ‘मिराई’ ने Box Office पर मचाई धूम, पहले हफ्ते ₹60 करोड़ पार
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
5 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
6 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
6 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
7 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
7 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
8 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
9 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
10 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines