2025 Biggest Flop Movie: इस साल 2025 में एक से बढ़कर एक फिल्मों को रिलीज किया गया था, जिसमें छोटे बजट की फिल्मों का ज्यादा बोलबाला बॉक्स ऑफिस पर देखने के लिए मिला. वहीं, बड़े बजट की फिल्मों से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, जो कि मेकर्स की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई. इस साल दर्जनों फिल्में रहीं, जिनका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन निराशाजनक रहा. वहीं, उनका बजट हैरान करने वाला रहा. इसमें कोई 100 या 150 करोड़ नहीं बल्कि 200-400 करोड़ बजट की फिल्में रहीं, जिन्हें रिलीज तो किया गया लेकिन वो फ्लॉप साबित हुईं. इसी में से एक महाफ्लॉप फिल्म के बारे में बता रहे हैं.
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसके जरिए 38 साल बाद निर्देशक मणि रत्नम और अभिनेता कमल हासन की जोड़ी थिएटर पर साथ लौटी. सिनेमाघरों में जब उनकी फिल्म आई तो लोगों की उम्मीदें काफी बढ़ीं. फिल्म का बजट भी काफी हैरान करने वाला था. लोगों को लगा कि कमल हासन और मणि रत्नम की धांसू फिल्म और कंटेंट देखने के लिए मिलेगा. लेकिन, ऐसा नहीं हो पाया. ये लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई. अगर आप अब भी नहीं पहचान पाए हैं तो चलिए हम आपको इस फिल्म के बारे में बता देते हैं.
यह भी पढ़ें: ‘2 लोग मर्डर करने आए थे…’, सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर बहन श्वेता का शॉकिंग खुलासा
200 करोड़ था फिल्म का बजट
38 साल बाद साथ आए मणि रत्नम और अभिनेता कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ थी, जिसे इस साल 2025 में रिलीज किया गया था. इसे 5 जून, 2025 में रिलीज किया गया था और ये तमिल भाषा में रिलीज की गई थी. IMDB के अनुसार, मूवी का बजट 200 करोड़ था. लेकिन, इसकी कमाई 60 करोड़ भी नहीं हो पाई थी. फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 56.50 करोड़ रहा था और वर्ल्डवाइड फिल्म ने 97.80 करोड़ कलेक्शन किया था. ये फिल्म इस साल की सुपरफ्लॉप रही थी. इसे ओटीटी पर भी दर्शकों ने नकार दिया था.
यह भी पढ़ें: 1997 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म थी नाना पाटेकर की ये फिल्म, 5 करोड़ था बजट, कमाई तीन गुना से भी ज्यादा
‘ठग लाइफ’ की कहानी
बहरहाल, अगर कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ की कहानी की बात की जाए तो इसमें साल 1994 में दिल्ली में गैंगस्टर रंगाया शक्तिवेल (कमल हासन) और उसका बड़ा भाई माणिक्कम (नासर) की कहानी को दिखाया गया है, जो कि दूसरे गैंगस्टर सदानंद (महेश मांजरेकर) के साथ डील कर रहे होते हैं. लेकिन, सदानंद धोखा करता है और वह अपने साथ पुलिस लेकर आ जाता है. वहीं कहानी, 1994 से 2016 में आ जाती है, जिसके बाद कहानी में काफी ट्विस्ट आए लेकिन दर्शकों दिमाग और दिल को भाए नहीं.
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 26 मिनट की रोमांटिक फिल्म, जिसमें प्यार की हुई हदें पार; क्लाइमैक्स देख निकल जाएंगे आंसू
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
8 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
9 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines