Pushpa 2 Blockbuster Hit: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म ‘पुष्पा 2’ (Pushpa 2) ने बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया है। 500 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का ऐसा कहर बरप रहा है कि हर किसी की जुबान पर उसी का ही नाम है। ओपनिंग डे पर ही फिल्म ने 175 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वीकेंड पर क्या भूकंप आने वाला है। कयास तो ये भी लगाए जा रहे हैं कि पुष्पा 2 साल 2024 की सबसे बड़ी हिट साबित हो सकती है। ये ऐसे ही हवा में नहीं कहा जा रहा बल्कि कुछ तथ्यों के आधार पर कहा जा रहा है। आइए आपको भी बताते हैं वो 5 कारण जो ये बताने के लिए काफी हैं कि पुष्पा 2 इस साल की सुपर-डुपर हिट रहने वाली है।
1. पुष्पा द राइज का सस्पेंस
सबसे पहले तो जिन लोगों ने पुष्पा द राइज देखी थी, उनके मन में ये सवाल तो जरूर होगा की आने वाले पार्ट में पुष्पा का रुल कैसा रहने वाला है। क्या वो फायर करेगा या खुद जलकर भस्म हो जाएगा। अब यूं ही तो लोग 3 साल के इसका इंतजार नहीं कर रहे होंगे न।
2. अल्लू अर्जुन की एक्टिंग
फिल्म की सफलता के पीछे अल्लू अर्जुन की एक्टिंग भी एक बड़ा कारण है। जो भी फिल्म देखकर थिएटर से बाहर आ रहा है वो अल्लू की एक्टिंग की तारीफ किए नहीं थक रहा। जिसने फिल्म नहीं देखी ये सुन उसकी भी उत्सुकता बढ़ रही है। तो आप अंदाजा लगा लीजिए की वीकेंड कैसा रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: Pushpa 2 ने ओपनिंग कलेक्शन में इन 5 फिल्मों को छोड़ा पीछे, अल्लू अर्जुन ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
3. फिल्म का प्रमोशन
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने फिल्म का प्रमोशन करने में कतई कोताही नहीं बरती। जितना हो सका प्रमोशन किया वो भी राज्य-राज्य घूमकर। बिहार में तो रश्मिका ने वहां के लोगों का दिल ही जीत लिया वो भी उनकी भाषा में बात करके।
4. एक्शन और सस्पेंस से भरपूर
पुष्पा 2 में एक्शन और सस्पेंस की भी कोई कमी नहीं है। जिन लोगों को एक्शन पसंद है उनके लिए तो इस फिल्म से बेस्ट कुछ है ही नहीं। वहीं सस्पेंस ने भी अपनी जगह पक्की की हुई है। सभी स्टार्स की एक्टिंग लाजवाब है।
5. अल्लू अर्जुन का क्रेज
अल्लू अर्जुन के बारे में तो हम क्या ही बोलें। इनके नाम से ही फिल्में सफलता की सीढ़ी चढ़ जाती है। ऊपर से बात पुष्पा द फायर की हो तो लोगों के सिर पर एक अलग ही क्रेज चढ़ा हुआ है।
यह भी पढ़ें: Pushpa 2 ने पहले दिन ही रचा इतिहास, इंडस्ट्री की पहली फिल्म जिसने बनाया अनोखा रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
7 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
10 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
10 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
11 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines