2023 Most Popular Web Series: साल 2023 अब खत्म होने वाला है। इस साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक से बढ़कर सीरीज रिलीज (2023 Most Popular Web Series) हुई हैं। कुछ सीरीज को तो आईएमडीबी ने भी टॉप रेटिंग दी है। हालांकि उनमें से कई तो आपने देख ली होंगी, लेकिन फिर भी एकबार लिस्ट देख लीजिए कि कहीं कोई ऐसी सीरीज तो नहीं बची है जो आपने न देखी हो। इसके अलावा कुछ सीरीज ऐसी भी हैं जो इस साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बहुत पसंद भी की गई गई हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि वह कौन-कौन सी सीरीज हैं।
फर्जी
शाहिद कपूर, विजय सेतुपति, के के मेनन और राशी खन्ना की यह सीरीज एक ब्लैक कॉमेडी क्राइम थ्रिलर है। कहानी एक आर्टिस्ट की है, जो पैसे कमाने के लिए नकली नोट छापने का काम शुरू करता है। वह इस काम में इतनी महारत हासिल कर लेता है। शाहिद कपूर की यह सीरीज प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: Animal से पहले इन फिल्मों में भी दिखा खतरनाक Violence, OTT पर देख उड़ जाएंगे होश
गन्स एंड गुलाब्स
गन्स एंड गुलाब्स भी क्राइम थ्रिलर सीरीज है। इसको भी राज एंड डीके ने बनाया है। इस सीरीज में राजकुमार राव, दुलकर सलमान, आदर्श गौरव जैसे सितारे शामिल हैं। इस सीरीज में ड्रग्स के कारोबार की कहानी के साथ बदला, प्यार और वर्दी के तार जुड़े हुए हैं। इसको आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
द नाइट मैनेजर
संदीप मोदी के डायरेक्शन में बनी ‘द नाइट मैनेजर’ इसी नाम की ब्रिटिश सीरीज का रीमेक है। इस क्राइम थ्रिलर सीरीज में अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर के साथ शोभिता धुलिपाला, तिलोत्तमा सोम भी हैं। कहानी एक पूर्व नौसेना अधिकारी शान की है, जो ढाका में शैलेंद्र रूंगटा के पीछे पड़ा है। यह सीरीज हॉटस्टार पर उपलब्ध है।
कोहरा
यह भी एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जो एक लापता एनआरआई दूल्हे की तलाश और फिर हत्या की जांच पर बनाई गई है। रणदीप झा के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज में बरुण सोबती, हरलीन सेठी, सुविंदर विक्की और मनीष चौधरी जैसे सितारे हैं। सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
असुर 2
असुर 2 जियो सिनेमा पर उपलब्ध है। यह भी एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर की कहानी है। सीरीज में अरशद वारसी, बरुण सोबती, अनुप्रिया गोयनका और रिद्धि डोगरा जैसे सितारे शामिल हैं। फॉरेंसिक एक्सपर्ट और सीबीआई अधिकारियों की यह सीरीज आपको जरूर पसंद आएगी।
स्कूप
हंसल मेहता के डायरेक्शन में बनी ‘स्कूप’ पत्रकार जिग्ना वोरा की असल जिंदगी की कहानी पर बनी है। सीरीज में करिश्मा तन्ना, जीशान अय्यूब और हरमन बावेजा लीड रोल में हैं। जिग्ना वोरा को साल 2011 में पत्रकार ज्योतिर्मय डे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर आसानी से देख सकते हैं।
जुबली
एक पीरियड ड्रामा सीरीज है, जिसमें प्रसनजीत चटर्जी, अपराशक्ति खुराना, अदिति राव हैदरी, वामिका गब्बी और राम कपूर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कहानी भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के दौर में फिल्म इंडस्ट्री की कहानी कहती है। इस सीरीज को प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
16 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
18 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
19 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
20 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines