South Science Fiction Movies: जब भी बात हॉरर, कॉमेडी, रोमांस, एक्शन, थ्रिलर जैसी फिल्मों का नाम आता है जिनको बॉलीवुड से लेकर साउथ की फिल्मों में देखा जा सकता है। इस मामले में इन इंडस्ट्री को और टक्कर नहीं दे सकती, लेकिन जब भी बात साइंस फिक्शन फिल्मों की बात आती है तो उनमें हॉलीवुड फिल्मों को कोई टक्कर नहीं दे सकता। ऐसे में आपको हॉलीवुड में कई साइंस फिक्शन फिल्में मिल जाएगी, लेकिन इस मामले में एक इंडस्ट्री है जो हॉलीवुड को टक्कर देती है। जी हां… हम बात कर रहे हैं साउथ इंडस्ट्री की है।
साउथ में आपको कई ऐसी साइंस फिक्शन फिल्में मिल जाएंगी, जो स्टोरी और VFX के मामले में सीधे हॉलीवुड को टक्कर दे रही है। खास बात यह है इन फिल्मों ने रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई थी, जिसके बाद अगर अब आप इन फिल्मों का मजा घर बैठे लेना चाहते हैं इनको ओटीटी पर देख सकते हैं, जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
Iru Mugan
सबसे पहले साउथ सुपरस्टार विक्रम (Vikram) की फिल्म ‘ईरु मुगान’ के बारे में बात करें तो फिल्म में विक्रम डबल रोल में नजर आ रहे हैं, जिसमें एक हीरो और दूसरा विलेन का है। फिल्म में आपको जबरदस्त VFX देखने मिलेगा। फिल्म में विक्रम के अलावा नयनतारा और नित्या मेनन भी नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो और जी5 पर देख सकते हैं।
24
साउथ सुपरस्टार सूर्या (Surya), सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) और नित्या मेनन (Nithya Menen) की साल 2016 में आई फिल्म ’24’ को खूब पसंद किया गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। इस फिल्म की कहानी टाइम ट्रैवल पर आधारित है, जो क्लाइमैक्स तक लोगों बांधे रखती है। फिल्म में सूर्या ट्रिपल रोल में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को जी5 पर देखा जा सकता है, जिसका नाम ‘टाइम स्टोरी’ है।
2.0
रजनीकांत (Rajinikanth), अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और एमी जैक्सन (Amy Jackson) की साल 2018 में आई फिल्म ‘2.0’ में जबरदस्त VFX ने सभी को चौंका दिया था। फिल्म में अक्षय विलेन के किरदार में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म साल 2010 में आई फिल्म ‘एंथिरन’ यानी ‘रोबोट’ का दूसरा भाग था। इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss नॉमिनेशन टास्क में भिड़े मुनव्वर फारूकी और विक्की जैन, इस हफ्ते कौन होगा घर से बेघर?
Indru Netru Naalai
विष्णु विशाल (Vishnu Vishal) और मिया (Mia) की साइंस फिक्शन कॉमेडी फिल्म ‘इंद्रू नेत्रू नालाई’ एक साइंस फिक्शन फिल्म है, जिसकी कहानी साल 2065 पर आधारित है। फिल्म में एक वैज्ञानिक टाइम मशीन बनाता है, जो साल 2015 में चली जाती है और वहां से वापस नहीं आ पाती। फिल्म के VFX को खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म को डिज्नी + हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
Maanaadu
सिलाम्बरासन (Silambarasan), एस जे सूर्या (S J Suryah) और कल्याणी प्रियदर्शन (Kalyani Priyadarshan) की साइंस फिक्शन फिल्म ‘मानाडू’ में पॉलिटिकल थ्रिलर से भरपूर है। इस फिल्म को सोनी लिव पर देखा जा सकता है। (South Science Fiction Movies)
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
27 mins ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
1 hr agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
2 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
4 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
7 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
8 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
10 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
10 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines