Ghulam E Mustafa Completed 28 years: बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर को उनके बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है. उन्होंने इंडस्ट्री में काफी बेहतरीन काम किया है. उनके डायलॉग्स और फिल्में आज भी लोगों के जहन में हैं. इस बात से कोई इन्कार नहीं कर सकता है कि नाना पाटेकर की एक्टिंग रेंज बहुत ही वास्ट है. अपने करियर में उन्होंने कई शानदार किरदार प्ले किए, जिन्हें सालों तक भुलाया नहीं जा सकता है. लेकिन, कुछ ऐसे भी किरदार रहे हैं, जिनके बारे में बातें कम ही हुई हैं. ऐसे में आज हम आपको उनकी एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसे 28 साल पहले रिलीज किया गया था और ये उस साल की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म रही थी.
दरअसल, नाना पाटेकर की जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि ‘गुलाम एक मुस्तफा’ थी, जिसकी रिलीज को 28 साल पूरे हो गए हैं. इसका निर्देशन पार्थो घोस ने किया था. पार्थो घोष ‘100 डेज’, ‘गीत’, ‘दलाल’ ‘अग्नि साक्षी’, ‘तीसरा कौन’ और ‘कौन सच्चा कौन झूठा’ जैसी फिल्मों को बनाया था. इसमें नाना पाटेकर के साथ रवीना टंडन, रवि बहल, परेश रावल और अरुणा ईरानी जैसे कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया था.
यह भी पढ़ें: कौन हैं भूमि शेट्टी? ‘हनु मान’ फेम प्रशांत वर्मा की फिल्म में बनी हैं ‘महाकाली’, बिग बॉस में भी आ चुकी हैं नजर
5 करोड़ी फिल्म ने की थी तीन गुना कमाई
फेसबुक पेज किस्सा टीवी के अनुसार, फिल्म ‘गुलाम एक मुस्तफा’ का बजट करीब 5.50 करोड़ रहा था. जबकि इस फिल्म की कमाई बजट से तकरीबन तीन गुना ज्यादा रही थी. इसे उस साल की सेमी हिट माना गया था. मूवी ने वर्ल्डवाइड 14.54 करोड़ का बिजनेस किया था. इसे देशभर में 235 सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. ये फिल्म 1997 की टॉप बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वाली फिल्मों में से एक रही थी.
यहां देखिए फिल्म ‘गुलाम ए मुस्तफा’
यह भी पढ़ें: कौन हैं ‘इक्कीस’ में नजर आने वाली सिमर भाटिया? अगस्त्य नंदा संग करेंगी रोमांस, अक्षय कुमार से है कनेक्शन
बॉक्स ऑफिस इंडिया की लिस्ट के मुताबिक, बताया जाता है कि साल 1997 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म फिल्म बॉर्डर थी. दूसरे स्थान पर ‘दिल तो पागल’, तीसरे स्थान पर ‘इश्क’, चौथे स्थान पर ‘परदेस’ और ‘जिद्दी’ ने पांचवे स्थान पर जगह बनाई थी. वहीं, आईएमडीबी पर ‘गुलाम-ए-मुस्तफा’ को 10 में से 6.6 रेटिंग मिली है.
यह भी पढ़ें: अभिषेक बच्चन को कैसे मिलीं ‘विश्व सुंदरी’? दिलचस्प है दोनों की लव स्टोरी का ये अनसुना किस्सा
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
2 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
3 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
4 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
4 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
4 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
5 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
6 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
6 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
7 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines