Cole Brings Plenty Passes Away: 1993 फेम एक्टर कोल ब्रिंग्स प्लेंटी को लेकर एक चौंकाने वाली खबर आई है। एक्टर का महज 27 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस खबर ने आते ही तहलका मचा दिया है। बताया जाता है कि प्लेंटी पिछले काफी समय से लापता चल रहे थे। इस बात की जानकारी एक्टर ब्रिंग्स के अंकल और एक्टर मो ब्रिंग्स प्लेंटी ने दी थी। साथ ही सोशल मीडिया के जरिए लोगों से उन्हें ढूंढने की गुहार लगाई थी। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, कोल ब्रिंग्स प्लेंटी की डेड बॉडी जंगल मे मिली है। बता दें कि एक्टर पर घरेलू हिंसा का आरोप था।
गिरफ्तारी वारंट हुआ था जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोल ब्रिंग्स प्लेंटी के खिलाफ लॉरेंस पुलिस ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। एक्टर पर घरेलू हिंसा का आरोप था। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि पिछले महीने 31 मार्च को महिला के शोर मचाने के बाद उन्हें एक अपार्टमेंट से भागते हुए देखा गया था। महिला की आवाज सुनकर मौके पर जब पुलिस वहां पहुंची तो उसने प्लेंटी को भागते हुए देख लिया था।
यह भी पढ़ें: Rashmika Mandanna के ‘श्रीवल्ली’ लुक को लोगों ने बताया महेश बाबू की सस्ती कॉपी
अंकल ने की मौत की पुष्टि
इस घटना के बाद से लॉरेंस पुलिस कोल ब्रिंग्स प्लेंटी की तलाश में थी। पुलिस ने सभी एजेंसियों को जानकारी दी थी। साथ ही कहा था कि अभिनेता कहीं भी दिखे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए। अब जंगल में अचानक प्लेंटी की डेड बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया है। निधन की जानकारी एक्टर के अंकल मो ब्रिंग्स प्लेंटी ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
मौत की वजह का खुलासा नहीं
मो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि उनका बेटा कोल ब्रिंग्स प्लेंटी अब उनके बीच नहीं रहा। उसने 27 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। इसके साथ ही मो ने उन लोगों का आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने इस मुश्किल समय में उनके परिवार का साथ दिया है। बता दें कि कोल ब्रिंग्स प्लेंटी की मौत की वजह का खुलासा अब तक नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
7 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
7 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
10 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
11 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
13 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
13 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
14 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines