सूरत के गुजरात की डायमंड सिटी सूरत से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मॉडलिंग करियर का सपना लेकर आई एक 19 साल की युवती की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। मॉडल सुखप्रीत कौर का शव शनिवार को उनके किराए के कमरे में पंखे से लटका हुआ पाया गया। इस दुखद घटना ने न सिर्फ उसके परिवार बल्कि मॉडलिंग इंडस्ट्री में भी सनसनी फैला दी है।
मध्य प्रदेश की रहने वाली थीं मॉडल
जानकारी के मुताबिक, सुखप्रीत कौर मध्य प्रदेश की रहने वाली थीं और कुछ दिन पहले ही मॉडलिंग प्रोजेक्ट के सिलसिले में सूरत आई थीं। वो सरोली इलाके के कुंभारिया गांव में स्थित सारथी रेजीडेंसी में तीन दूसरी युवतियों के साथ किराए पर रह रही थीं। शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस इस केस की हर एंगल से जांच कर रही है क्योंकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब उनके साथ रहने वाली एक लड़की घर लौटी और दरवाजा खोलने पर सुखप्रीत को पंखे से लटका पाया। घबराई सहेली ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
घटना के वक्त अकेली थीं मॉडल
पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त सुखप्रीत अकेली थीं। उनकी तीन सहेलियां बाहर गई हुई थीं। पुलिस ने मौके से उनका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। इसके साथ ही उनके साथ रहने वाली युवतियों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि ये पता चल सके कि कहीं किसी तरह का दबाव या विवाद तो नहीं था।
मॉडल की मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है और उनके सूरत पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। वहीं, स्थानीय मॉडलिंग सर्कल में इस घटना के बाद मायूसी और चिंता का माहौल है। सुखप्रीत के जानने वालों का कहना है कि वो बेहद हंसमुख और मिलनसार स्वभाव की थीं और हाल ही में कुछ प्रोजेक्ट्स को लेकर उत्साहित भी थीं।
जांच में जुट गई पुलिस
हालांकि पुलिस का कहना है कि वो किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है। आत्महत्या के पीछे के कारणों को साफ करने के लिए कॉल डिटेल्स, सोशल मीडिया इंटरैक्शन और पारिवारिक पृष्ठभूमि को भी खंगाला जा रहा है।
इस घटना ने फिर एक बार युवा मॉडल्स और एक्टर्स के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार प्रतिस्पर्धा, अस्थिर करियर और अकेलापन जैसे मुद्दे ऐसे मामलों के पीछे की बड़ी वजह बनकर उभरते हैं।
यह भी पढ़ें: Kasauti Zindagi Kay 2 एक्ट्रेस की 6 साल की शादी टूटी, पति से तलाक की वजह क्या?
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
24 mins agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 hr ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
1 hr ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
3 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
4 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
5 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
6 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
6 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines