Pushpa 2: देशभर में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा 2’ का क्रेज देखने को मिल रहा है। फैंस फिल्म को देखने के लिए काफी बेताब हैं, जो लोग फिल्म देखकर आ रहे हैं वो फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे। इसी बीच बेंगलुरु के बशेट्टीहल्ली में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 19 वर्षीय युवक की रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन से कटकर मौत हो गई। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
ट्रेन के नीचे आया शख्स
ये घटना गुरुवार सुबह करीब 9 बजे हुई, जब युवक अपने दो दोस्तों के साथ मच अवेटिड फिल्म ‘पुष्पा 2’ देखने जा रहा था। युवक का नाम परवीन तामाचलम था, जो श्रीकाकुलम आंध्र प्रदेश का निवासी था और बशेट्टीहल्ली में एक निजी कंपनी में काम करता था।
पुलिस के मुताबिक, परवीन और उसके दोनों दोस्त वैभव थिएटर में फिल्म के सुबह 10 बजे के शो के लिए जा रहे थे। रास्ते में बशेट्टीहल्ली के पास रेलवे ट्रैक पार करते वक्त परवीन ने तेज गति से आ रही ट्रेन को नहीं देखा और ट्रैक पर चढ़ गया। ट्रैन ने उसे टक्कर मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद परवीन के दोनों दोस्त मौके से फरार हो गए। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है और जांच में जुटी है।
कहां का रहने वाला था परवीन?
परवीन का परिवार आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले से है, लेकिन वो पिछले कुछ समय से बशेट्टीहल्ली के इंडस्ट्रियल एरिया में एक निजी कंपनी में काम कर रहा था। उसने आईटीआई से डिप्लोमा किया था और अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए काम कर रहा था। परवीन का उत्साह फिल्म ‘पुष्पा 2’ देखने के लिए था और इस खुशी में वो अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करने लगा, जिससे उसके साथ ये दर्दनाक हादसा हो गया।
पुलिस ने बताया कि परवीन का सामना जब ट्रेन से हुआ, तब उसके दोनों दोस्त भी उसके साथ थे। लेकिन हादसे के बाद दोनों दोस्तों ने मौके से भागकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। पुलिस अब इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और दोनों दोस्तों की तलाश कर रही है।
दोस्तों की तलाश में जुटी पुलिस
ये घटना एक बार फिर ये दर्शाती है कि जल्दबाजी और लापरवाही कभी-कभी जीवन के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। परवीन जैसे युवा अपनी जिंदगी के कई सपने संजोकर काम करते हैं, लेकिन छोटी सी लापरवाही उनकी जिंदगी को हमेशा के लिए खत्म कर देती है। फिल्म देखने का जुनून था, लेकिन जोश में होश गंवाना परवीन को भारी पड़ गया।
यह भी पढ़ें: Pushpa 2 Cast Fees: ‘पुष्पा 2’ ने पहले ही दिन छापे करोड़ों लेकिन एक्टर्स ने कितनी ली फीस?
संबंधित खबरें
'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
23 mins agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
1 hr ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
2 hrs agoLIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
3 hrs agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
3 hrs ago'मेरे मुंह से निकल गया', एक्टर रणबीर कपूर ने स्पीच के लिए मांगी माफी
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
20 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
21 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines