मुंबई(Bombay)- राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता यशपाल शर्मा की मचअवेटेड फिलोसॉफिकल थ्रिलर फ़िल्म छिपकली अब 14 अप्रैल को हिसार रोहतक गुड़गाँव कुरूक्षेत्र करनाल अंबाला पंचकूला चंडीगढ़ फ़रीदाबाद ग़ाज़ियाबाद नोएडा जयपुर मुंबई समेत पूरे भारत में 200 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज होगी। टीजर और फिल्म के गाने रिलीज हो चुके हैं जो लोगों को बेहद पसंद आ रहे हैं दर्शक अब बेसब्री से इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं ।

यशपाल शर्मा ने रिलीज की तारीख की घोषणा की

मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए यशपाल शर्मा ने बताया की छिपकली फिल्म अब 14 अप्रैल को रिलीज होगी । जिसके बाद दर्शकों की बेहतरीन प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। छिपकली 14 अप्रैल को पूरे देश मे एक साथ रिलीज की जाएगी। छिपकली बॉलीवुड की एक विशेष फ़िल्म होगी जिसकी चर्चा फिल्मी गलियारों में है।

छिपकली में मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता यशपाल शर्मा ने बताया की अगर ज्यूरी मेंबर्स ने अगर भेदभाव नहीं की तो इस फिल्म के जरिए ऑस्कर तक पहुंच सकते हैं । यह एक फ़ॉलोसॉफिकल सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है । ये फिल्म प्रसिद्ध लेखक विनोद घोसला की किताब छायाजपॉन पर आधारित है। स्टूडियोग्राफी इंटरटेनमेंट प्रेजेंट्स व सुआन सिल्वर स्क्रीन द्वारा निर्मित इस फ़िल्म के निर्माता मीमो व सर्वेश कश्यप हैं। अगर आप सस्पेंस थ्रिल और बेहतरीन इंटरटेनमेंट चाहते हैं तो छिपकली आपके लिए बेहतरीन सिनेमा होगा। परत दर परत खुलने वाली इस फ़िल्म की स्क्रिप्ट काफी कॉम्प्लेक्स है। फ़िल्म के निर्देशक कौशिक कर हैं।

और पढ़िए – Yentamma Song Released: सलमान खान, राम चरण और वेंकटेश ने एक साथ दिखाया स्वैग, ‘येंतम्मा’ गाना रिलीज

देश के विख्यात मैथ्स टीचर अभिनय शर्मा ने भी क्या प्रमोशन

14 अप्रैल को रिलीज होने वाली फिल्म छिपकली का प्रमोशन देश के जाने मैथ्स टीचर ने अपने अभिनय मैथ्स के जरिए प्रमोशन किया है , अभिनय बताते हैं कि फिल्म पढ़ाई पर आधारित है जो छात्र अपने जीवन में सिर्फ पढ़ाई को ही सब कुछ समझते हैं उनको ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए । बदलते सिनेमा में ये एक बेहतर फिल्म है ।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ