12Th Fail On OTT: इस साल पठान, जवान, एनिमल और गदर जैसी फिल्मों ने भले ही बॉक्स ऑफिस लूटा हो, लेकिन इन सब के बीच एक कम बजट की फिल्म है जिसने भले ही बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कलेक्शन न किया हो, लेकिन इसकी कहानी ने लोगों का दिल जीत लिया है। फिल्म का नाम है 12वीं फेल। विधु विनोद चोपड़ा की 12वीं फेल में विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। 12वीं फेल को दर्शकों ने खूब पसंद किया है, जबकि फिल्म समीक्षकों ने भी इसकी तारीफ की है। अब 12वीं फेल की ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।
ऑस्कर 2024 के लिए गई फिल्म
12वीं फेल महज 20 करोड़ के बजट में बनी थी और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 62 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। विक्रांत मैसी के अलावा फिल्म में मेधा शंकर, अनंत वी जोशी, अंशुमान पुष्कर और प्रियांशु चटर्जी समेत कई शानदार कलाकार हैं। सिनेमाघरों में अच्छे प्रदर्शन के बाद यह फिल्म अब ओटीटी पर आने के लिए तैयार है। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 29 दिसंबर को स्ट्रीम होगी। विक्रांत ने हाल ही में कन्फर्म किया कि इस फिल्म को ऑस्कर 2024 के लिए भेजा गया है।
यह भी पढ़ें: ये सात चीजें Dunki को बनाती हैं खास, अगर मिस नहीं करना है किंग खान का चार्म तो फटाफट बुक कर लें टिकट
कब ओटीटी पर आएगी 12वीं फेल
अब सिनेमाघरों में रिलीज के लगभग दो महीने बाद 12वीं फेल 29 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आने वाली है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने अपने आधिकारिक हैंडल इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ‘यदि कोई एक फिल्म है, जो आपको 2024 शुरू होने से पहले अवश्य देखनी चाहिए, तो वह यही होगी। 12वीं फेल, 29 दिसंबर को स्ट्रीमिंग।
किसपर आधारित है
इस फिल्म की कहानी एक आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा के आस-पास घूमती है, जो अपनी शैक्षणिक यात्रा फिर से शुरू करने और सबसे कठिन परीक्षा यूपीएससी को पास करने का फैसला करता है। उसे अपनी पढ़ाई जारी रखने के साथ-साथ शहर में जिंदगी जीने के लिए संघर्ष करता है। यह अनुराग पाठक के इसी नाम के नॉवेल पर आधारित है और इसमें विक्रांत मैसी, मेधा शंकर, संजय बिश्नोई और हरीश खन्ना हैं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
8 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
9 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
11 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
12 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
14 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
15 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
16 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines