120 Bahadur Tax Free In Delhi: फरहान अख्तर की इन दिनों अपनी फिल्म ‘120 बहादुर’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इसकी रिलीज को 7 दिन का वक्त हो गया है. सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की ओर से अच्छा खासा रिस्पांस मिला लेकिन, बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने खास परफॉर्म नहीं किया है. इसी बीच अब दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने इसे लेकर बड़ा फैसला लिया है. ऐसे में चलिए बताते हैं कि फिल्में कैसे टैक्स फ्री होती हैं.
कौन लेता है फिल्मों को टैक्स फ्री करने का फैसला?
फिल्मों के टैक्स फ्री किए जाने को लेकर बात की जाए तो ये अधिकार सिर्फ राज्य सरकारों को होता है. देश के किसी भी राज्य में अगर फिल्में थिएटर में टैक्स फ्री की जाती हैं तो वो फैसला राज्य सरकार द्वारा लिया जाता है. किस फिल्म को टैक्स फ्री किया जाना है और किस फिल्म को नहीं, तो इसके लिए कोई तय कानून या मनक नहीं हैं. ये पूरी तरह से राज्य सरकार के विचार, फैसले और फिल्म के सब्जेक्ट पर पूरी तरह से निर्भर करता है. अक्सर देखा जाता है कि राज्य सरकार द्वारा उन फिल्मों को टैक्स फ्री किया जाता है, जो समाज को अच्छा संदेश देती हैं. ये फिल्में प्रेरणा तो देती ही हैं साथ ही इतिहास, राष्ट्रभक्ति या फिर सामाजिक मुद्दों पर आधारित होती हैं. इसके अलावा ये फिल्में देश के लिए योगदान देने वाली शख्सियत की कहानी को भी बता सकती हैं या फिर सामाजिक जागरूकता को बढ़ाती होंगी.
यह भी पढ़ें: Box Office Collection: 120 Bahadur की रफ्तार में लगातार गिरावट, 7वें दिन Masti 4 ने लूटा बॉक्स ऑफिस
कैसे टैक्स फ्री होती हैं फिल्में?
इसके साथ ही अगर बात की जाए कि फिल्में टैक्स फ्री होती कैसे हैं तो फिल्म के निर्माता/डायरेक्टर राज्य सरकार से अपील अपनी फिल्म को टैक्स फ्री कराने के लिए अपील करते हैं. ताकि इसकी टिकट सस्ती हो सके और उस फिल्म का संदेश ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके. टैक्स फ्री करने से टिकटें सस्ती हो जाती हैं. फिर फिल्म रिलीज होने से पहले या बाद में सरकार उसे देखती और जांचती है कि ये फिल्म लोगों के लिए कितनी फायदेमंद है. सरकार देखती है कि समाज पर उसका क्या असर होने वाला है. फिर जब फिल्म इस परीक्षा में सफल हो जाती है तो सरकार नोटिफिकेशन जारी करके मूवी को टैक्स-फ्री कर देती है.
‘120 बहादुर’ की कमाई?
बहरहाल, अगर फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ की कमाई के बारे में बात की जाए तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, इसकी रिलीज को 7 दिन का वक्त हो गया है और इसकी कमाई अब लाखों में पहुंच गई है. 7वें दिन फिल्म ने 90 लाख की कमाई की है. भारत में इसकी अब तक की कमाई 15 करोड़ और वर्ल्डवाइड 18.5 करोड़ तक पहुंच गई है. आपको बता दें कि ‘120 बहादुर’ की कहानी 1962 के चीन–भारत युद्ध में रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई पर पर आधारित है. इसमें फरहान अख्तर ने शैतान सिंह का रोल प्ले किया है.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
8 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
9 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines