120 Bahadur Teaser Release: फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म ‘120 बहादुर’ का टीजर रिलीज हो गया है। एक बार फिर फरहान अख्तर पर्दे पर अपनी बहादुरी और जज्बा दिखाने आ रहे हैं। ‘120 बहादुर’ भारतीय सैनिकों के बलिदान की कहानी है। भारत और चीन के युद्ध की झलक आपको इस टीजर में देखने को मिलेगी। इस टीजर में फरहान का वो रूप देखने को मिला है, जिसके लिए फैंस तरस रहे थे। साथ ही एक बार फिर उनकी डायलॉग डिलीवरी आपका दिल जीत लेगी। 2 मिनट 8 सेकंड के इस टीजर में कुछ तो ऐसा है कि आप 21 नवंबर को सिनेमाघर जाने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।
‘120 बहादुर’ का टीजर रिलीज
ये टीजर आपको भारतीय जवानों के जज्बात और देशभक्ति से डूबा हुआ लगेगा। फरहान अख्तर को मेजर शैतान सिंह भाटी के रोल में दिखाया गया है। वो ट्रेलर में कुछ ऐसे डायलॉग्स बोल रहे हैं जो यकीनन सालों तक याद रखे जाएंगे। फरहान अख्तर ने इस युद्ध और और सैनिकों की भावनाओं को दर्शाते हुए बेहद इंटेंस तरीके से कहा – ‘मेरे पिताजी ने कहा था कि वर्दी सिर्फ हिम्मत नहीं बलिदान भी मांगती है। आज वो वक्त आ गया है। मुझे आखिरी गोली, आखिरी कदम और अपने खून की आखिरी बूंद तक लड़ना मंजूर है, लेकिन पीछे हटना नहीं।’
120 बहादुरों ने किया 3000 चीनियों का सामना
‘120 बहादुर’ के टीजर में दिखाया गया है कि 3000 चीनियों का सामना 120 बहादुरों ने कैसे किया था। इस वॉर में भारतीय सैनिक मजबूती से दुश्मनों के खिलाफ खड़े थे और उनकी बहादुरी की कहानी ने सुनहरे अक्षरों में इतिहास रच दिया। टीजर में आपको शानदार साउंड इफेक्ट, दमदार डायलॉग्स और भयानक सीन के बीच असली देश भक्ति की भावना का अहसास होगा। इस टीजर को देखकर यकीन हो रहा है कि फिल्म आपका दिल छू लेगी।
यह भी पढ़ें: Urfi Javed ने संतरों के साथ कर दिया खेल, एक्ट्रेस के नए वीडियो में दिखा गजब ट्रांजीशन
रोंगटे खड़े कर देगी युद्धभूमि की खामोशी
आपको बता दें, इस फिल्म को लद्दाख, राजस्थान और मुंबई में शूट किया गया है। जिस तरह से 120 बहादुर युद्ध के लिए निकले थे, उनकी कहानी और युद्धभूमि की खामोशी की गहराई आपके रोंगटे खड़े कर देगी। इस फिल्म में राशि खन्ना का स्पेशल अपीयरेंस भी है। ये फिल्म 21 नवंबर 2025 को थिएटर में रिलीज के लिए तैयार है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
13 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
15 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
16 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
17 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines