दिवाली से पहले Salman-Katrina ने फैंस को दी बड़ी ट्रीट, शेयर की खास तस्वीर

Salman Khan-Katrina Kaif: सलमान खान और अभिनेत्री कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।

Salman Khan-Katrina Kaif

instagram

Salman Khan-Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और अभिनेत्री कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।

विज्ञापन

फैंस को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है और ‘टाइगर 3’ इस संडे यानी 12 नवंबर को रिलीज के लिए तैयार है। इस बीच अब सलमान खान और कैटरीना कैफ ने अपने फैंस को विजुअल ट्रीट दी है। साथ ही दोनों सितारों ने फैंस को दिवाली की बधाई भी दी।

विज्ञापन

Salman-Katrina ने शेयर की फोटो

विज्ञापन

बता दें कि सलमान खान और कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों ही सितारों ने एथनिक वियर किया है। साथ ही दोनों ने इस फोटो को शेयर करते हुए दिवाली की शुभकामनाएं दी है।

फैंस को दी दिवाली की शुभकामनाएं

विज्ञापन

बताते चलें कि सलमान खान ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा कि हैप्पी दिवाली, #Tiger3 इस रविवार रिलीज हो रही है, 12th. नवंबर इन हिंदी, तमिल और तेलुगु। वहीं, कैटरीना कैफ ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि शुभ दीपावली, #Tiger3 इस रविवार रिलीज हो रही है, 12th. नवंबर इन हिंदी, तमिल और तेलुगु।

विज्ञापन

इस तरह के कमेंट्स कर रहे यूजर

वहीं, अब इस फोटो पर फैंस भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि बेस्ट जोड़ी। दूसरे यूजर ने लिखा कि हैप्पी दिवाली। एक तीसरे यूजर ने लिखा कि आप दोनों को दीवाली की शुभकामनाएं। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं। बता दें कि सलमान खान और कैटरीना की आने वाली इस फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग पहले से ही शुरू हो चुकी है। साथ ही फैंस में भी फिल्म के लिए अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है।

https://www.instagram.com/p/CycyWq8IHLB/

विज्ञापन

इस दिन रिलीज हो रही टाइगर 3′

बता दें कि सलमान और कैटरीना स्टारर ‘टाइगर 3’ 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। फैंस बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ