Yodha vs Bastar की बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई? 100 करोड़ से चंद कदम दूर Shaitaan

Yodha Day 2, Bastar: The Naxal Story Day 2, Shaitaan Day 9 Box Office Collection (early estimates): बॉक्स ऑफिस पर ये तीनों ही फिल्में मौजूद हैं और कमाई को लेकर तीनों में होड़-सी लगी है। आइए जानते हैं कि किसने की कितनी कमाई?

Yodha, Bastar: The Naxal Story, Shaitaan

Yodha, Bastar: The Naxal Story, Shaitaan

Yodha Day 2, Bastar: The Naxal Story Day 2, Shaitaan Day 9 Box Office Collection (early estimates): बीते दिन यानी 15 मार्च को सिनेमाघरों में ‘योद्धा’ और ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ का क्लैश हुआ। हालांकि थिएटर्स में ‘शैतान’ पहले से मौजूद था, जिस पर इन फिल्मों की रिलीज का कोई खास असर नहीं पड़ा। आइए आपतो बताते हैं इन तीनों फिल्मों की कमाई के आंकड़े?

विज्ञापन

किसने की कितनी कमाई?

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार इन तीनों फिल्मों की कमाई के शुरुआती और अनुमानित आंकड़े आ गए हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन 5.68 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ ने दूसरे दिन 0.62 लाख रुपये की कमाई की है। वहीं, ‘शैतान’ ने 8.00 करोड़ रुपये की कमाई की है। इन फिल्मों के आंकड़ों में बदलाव हो सकता है।

विज्ञापन

टोटल कलेक्शन

तीनों फिल्मों में ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ सबसे पीछे चल रही है और उसका टोटल कलेक्शन 1.02 करोड़ रुपये हुआ है। फिल्म ‘योद्धा’ दूसरे नंबर पर है और दो दिन में फिल्म ने 9.78 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं, ‘शैतान’ को रिलीज हुए 9 दिन बीत गए हैं और इसने 92.80 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। तीनों फिल्मों की कमाई देखकर कहा जा सकता है कि ‘शैतान’ पर ‘योद्धा’ और ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ का कोई असर नहीं हुआ।

किसकी कमाई कहां जाकर रुकेगी?

हालांकि ‘योद्धा’ और ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ के ये बड़ी चुनौती है कि ‘शैतान’ के रहते क्या बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों का जादू चल पाएगा या नहीं? फिल्म ‘शैतान’ में एक फैमिली की कहानी दिखाई गई है। फिल्म ‘योद्धा’ में एक जवान की कहानी है, जो सिस्टम की मार झेलता है, लेकिन फिर भी अपने देश और अपनी इज्जत को बचा लेता है और फिल्म ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ में नक्सली संगठनों की सच्चाई दिखाई गई है। अब देखने वाली बात होगी कि टिकट खिड़की पर किसकी कमाई कहां जाकर रुकेगी?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ