Yodha Day 4, Bastar: The Naxal Story Day 4, Shaitaan Day 11 Box Office Collection (early estimates): बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों ने अपने पैर जमा रखे हैं। टिकट खिड़की पर जहां शैतान पहले से मौजूद था तो वहीं योद्धा और बस्तर का क्लैश हुआ, लेकिन इन दोनों के आने से शैतान पर इसका कोई असर नहीं हुआ और वो पहले की तरह ही अपना काला जादू चल रहा है। शैतान अपनी रिलीज के 11वें दिन भी शानदार कमाई कर रहा है, लेकिन योद्धा और बस्तर का बुरा हाल है। आइए जानते हैं तीनों फिल्मों का कलेक्शन…
किसने की कितनी कमाई?
Sacnilk.com के तीनों फिल्मों के शुरुआती और अनुमानित आंकडे आ गए हैं। योद्धा और बस्तर को रिलीज हुए चार दिन बीत गए। योद्धा ने जहां 2.00 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं, बस्तर ने सिर्फ 0.24 लाख रुपये की कमाई की है, लेकिन शैतान पीछे नहीं बटा और उसने अपनी रिलीज के 11वें दिन भी 3.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इन आंकड़ों में फेरबदल संभव है।
टोटल कारोबार
वहीं, अगर इन तीनों फिल्मों के टोटल कलेक्शन की बात करें तो योद्धा ने अब तक 18.85 करोड़ रुपये की कमाई की है। बस्तर का टोटल कलेक्शन 2.24 करोड़ रुपये हुआ है और शैतान ने अब तक 106.05 करोड़ रुपये कमा लिए है। जहां शैतान 100 करोड़ी फिल्म बन गई है तो वहीं योद्धा और बस्तर के लिए अपनी लागत निकालना भी मुश्किल लग रहा है। दोनों फिल्मों की घटती कमाई ये साबित कर रही है कि ये अब ज्यादा कलेक्शन नहीं कर पाएगी।
योद्धा
- पहला दिन- 4.1 करोड़ रुपये
- दूसरा दिन- 5.75 करोड़ रुपये
- तीसरा दिन- 7 करोड़ रुपये
- चौथा दिन- 2.00 करोड़ रुपये (शुरुआती और अनुमानित)
बस्तर: द नक्सल स्टोरी
- पहला दिन- 0.4 लाख रुपये
- दूसरा दिन- 0.75 लाख रुपये
- तीसरा दिन- 0.85 लाख रुपये
- चौथा दिन- 0.24 लाख रुपये (शुरुआती और अनुमानित)
शैतान
- पहला दिन- 14.75 करोड़ रुपये
- दूसरा दिन- 18.75 करोड़ रुपये
- तीसरा दिन- 20.5 करोड़ रुपये
- चौथा दिन- 7.25 करोड़ रुपये
- पांचवा दिन- 6.5 करोड़ रुपये
- छठवां दिन- 6.25 करोड़ रुपये
- सातवां दिन- 5.75 करोड़ रुपये
- आठवां दिन- 5.05 करोड़ रुपये
- नौवां दिन- 8.5 करोड़ रुपये
- दसवां दिन- 9.75 करोड़ रुपये
- 11वां दिन- 3.00 करोड़ रुपये (शुरुआती और अनुमानित)
यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut की राजनीति में एंट्री कन्फर्म! हिमाचल की इस सीट से मिल सकता है टिकट?
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
5 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
5 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
6 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
6 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
6 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
9 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
46 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
77 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
198 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
220 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines