---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рд╢рд╛рд╣рд░реБрдЦ рдиреЗ рдЬрдбрд╝рд╛ рдердкреНрдкрдбрд╝! рдкрддреНрдиреА рдиреЗ рд▓рдЧрд╛рдпрд╛ рдЧрдВрднреАрд░ рдЖрд░реЛрдк, Yo Yo Honey Singh рдХрд╛ рд╡рд┐рд╡рд╛рджреЛрдВ рд╕реЗ рд╣реИ рдкреБрд░рд╛рдирд╛ рдХрдиреЗрдХреНрд╢рди

Yo Yo Honey Singh Controversy: рдорд╢рд╣реВрд░ рд░реИрдкрд░ рдФрд░ рд╕рд┐рдВрдЧрд░ Yo Yo Honey Singh рдЖрдЬ 41 рд╕рд╛рд▓ рдХреЗ рд╣реЛ рдЪреБрдХреЗ рд╣реИрдВред рдкрдВрдЬрд╛рдм рдХреЗ рдЫреЛрдЯреЗ рд╕реЗ рдЧрд╛рдВрд╡ рдореЗрдВ рдЬрдиреНрдореЗ рд╣рдиреА рд╕рд┐рдВрд╣ рдиреЗ рдлрд┐рд▓реНрдо рдЗрдВрдбрд╕реНрдЯреНрд░реА рдореЗрдВ рдЕрдкрдиреА рдЕрд▓рдЧ рдкрд╣рдЪрд╛рди рдмрдирд╛рдИ рд╣реИред рдордЧрд░ рд░реИрдк рд╕реЙрдиреНрдЧреНрд╕ рдХреЛ рдШрд░ рдШрд░ рддрдХ рдкрд╣реБрдВрдЪрд╛рдиреЗ рд╡рд╛рд▓реЗ рд╣рдиреА рд╕рд┐рдВрд╣ рдХрдИ рдмрд╛рд░ рд╡рд┐рд╡рд╛рджреЛрдВ рдореЗрдВ рдШрд┐рд░ рдЪреБрдХреЗ рд╣реИрдВред рд╢рд╛рд╣рд░реБрдЦ рдЦрд╛рди рд╕реЗ рд▓реЗрдХрд░ рдмрд╛рджрд╢рд╛рд╣ рдЬреИрд╕реЗ рд╕реЗрд▓реЗрдмреНрд╕ рд╕реЗ рд╣рдиреА рд╕рд┐рдВрд╣ рдХрд╛ рддрдЧрдбрд╝рд╛ рд╡рд┐рд╡рд╛рдж рд╣реЛ рдЪреБрдХрд╛ рд╣реИред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Yo Yo Honey Singh Controversy: मशहूर रैपर और सिंगर Yo Yo Honey Singh को भला कौन नहीं जानता। हनी सिंह के नाम से तो बच्चा बच्चा वाकिफ है। पंजाबी सिनेमा से लेकर हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में रैप सॉन्ग्स को पॉपुलर बनाने का क्रेडिट हनी सिंह को ही जाता है। एक लंबे ब्रेक के बाद हनी सिंह ने फिर से इंडस्ट्री में कमबैक किया है। मगर क्या आप जानते हैं कि हनी सिंह की जर्नी भी विवादों से घिरी रही है। हनी सिंह आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो आइए हनी सिंह के बर्थडे पर जानते हैं उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में।

शाहरुख ने मारा थप्पड़

एक बार ऐसी खबरें सामने आई थीं कि बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने लाइव कॉन्सर्ट के दौरान हनी सिंह को चांटा जड़ दिया था। दरअसल 2013 में फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के प्रमोशन्स के दौरान हनी सिंह का बर्ताव शाहरुख को रास नहीं आया और उन्होंने दीपिका पादुकोण के सामने सिंगर को थप्पड़ लगा दिया था। मगर यह खबर जब मीडिया में लीक हुई तो हनी सिंह ने इससे साफ इंकार कर दिया था।

---विज्ञापन---

पत्नी ने लगाया आरोप

हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने सिंगर पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। शालिनी ने हनी सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा था कि, हनी सिंह उन्हें मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से परेशान करते हैं। इसके बाद दोनों कपल का तलाक हो गया। हनी सिंह ने पत्नी के आरोपो को झूठा और बेबुनियाद करार दिया था।

---विज्ञापन---

गाने पर हुआ विवाद

हनी सिंह अक्सर अपने गानों को लेकर भी विवादों में रहे हैं। गाने की लिरिक्स को लेकर हनी सिंह पर अनगिनत धाराएं लगी हैं। आनंदपाल सिंह जब्बल नामक शख्स ने हनी सिंह के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67, 67ए और आपीसी की धारा 292, 293 के तहत केस दर्ज करवाया था।

---विज्ञापन---

बायपोलार डिसऑर्डर

हनी सिंह काफी लंबे समय से इंडस्ट्री में नजर नहीं आए। जिसके बाद खबर आई कि वो रिहैब सेंटर में भर्ती हैं। मगर हनी सिंह ने इन सभी खबरों को गलत करार दिया था। उन्होंने कहा, सच्चाई यह है कि मैं बायपोलार डिसऑर्डर से जूझ रहा था। पिछले 18 महीनों में मैंने 4 डॉक्टर बदले, लेकिन किसी भी दवाई का असर नहीं हो रहा था।

बादशाह संग हुआ टकराव

एक समय पर हनी सिंह और बादशाह के बीच में भी टकराव की खबरें सामने आई थीं। दरअसल हनी सिंह ने खुद को रॉल्स रॉयस और बादशाह को टाटा नैनो कहा था, जिसके बाद दोनों सिंगर्स में मनमुटाव की खबरें आने लगी थीं। हनी सिंह को जवाब देते हुए बादशाह ने कहा था कि रॉल्स रॉयस से ज्यादा टाटा नैनो ही सड़कों पर चलती दिखाई देती है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

First published on: Mar 15, 2024 11:14 AM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola