'गद्दा है या आउटफिट?' Urfi Javed का नया लुक देख आपके भी मन में उठेंगे सवाल

Urfi Javed New Look Revealed: उर्फी जावेद का लेटेस्ट लुक देख लोग अपने बाल नोच रहे हैं। अब उर्फी को देख आपको भी लगेगा कि कपड़ों की जगह वो गद्दा पहन आई हों। उनका नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स उनके नए अवतार पर चर्चा कर रहे हैं। उर्फी एक बार फिर सबका ध्यान खींचने में कामयाब हो गई हैं।

Urfi Javed New Look Revealed

उर्फी जावेद ने पहन लिया गद्दा?

Urfi Javed New Look Revealed: उर्फी जावेद (Urfi Javed) सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया का जितना इस्तेमाल किया है शायद ही कोई सेलिब्रिटी इस मामले में उन्हें टक्कर दे पाए। उर्फी जावेद ने अपना करियर ही सोशल मीडिया की बदौलत खड़ा किया है। एक्ट्रेस के अतरंगी कपड़े इंटरनेट पर छाए रहते हैं। वो कभी चलता फिरता साइंस प्रोजेक्ट बनकर सामने आती हैं तो कभी रस्सियां लपेटकर लोगों के होश उड़ाती हैं। उर्फी के फैशन सेंस के तो पूरी दुनिया में चर्चे हैं।

विज्ञापन

उर्फी के नए लुक को देख बंद हुई सबकी बोलती

वो कई साल से लोगों को यूं ही एंटरटेन करती आ रही हैं। साथ ही अपने कपड़ों से लाइमलाइट भी बटोर रही हैं। उनका ये पब्लिसिटी स्टंट उनके लिए रामबाण साबित हो रहा है। ऐसे में एक बार फिर उर्फी जावेद अपने कपड़ों से सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान करने और उनका अटेंशन लूटने में कामयाब हो गईं। अब कुछ देर पहले उर्फी जावेद ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस लेटेस्ट वीडियो में उर्फी ने जो पहना है उसे देख आपकी भी बोलती बंद हो जाएगी।

विज्ञापन

गद्दा पहन दौड़ी उर्फी

अब उर्फी किसी ब्लू गद्दे पर सड़क के बीचो- बीच सोती हुई नजर आ रही हैं। जैसे ही उर्फी उठती हैं वो अपने आस-पास के लोगों को बुलाती हैं और उस गद्दे से अपनी स्कर्ट तैयार कर लेती हैं। एक्ट्रेस की गद्दे से बनी ये स्कर्ट काफी हटके है। उनके स्टाइलिश क्रॉप टॉप के साथ वो पूरी तरह से मैच कर रही है। इतना ही नहीं इस हैवी गद्दे को पहनकर हाई हील्स में उर्फी सड़कों पर भागती हुई भी दिखाई दे रही हैं। वो वाकई लोगों के अटेंशन के लिए कितनी मेहनत कर रही हैं वो इस वीडियो में दिखाई दे रहे है। अब लोग उनके इन कपड़ों पर मिक्स्ड रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

लोगों ने बनाया उर्फी के कपड़ों का मजाक

एक यूजर ने उर्फी के आउटफिट पर फनी कमेंट किया, ‘मां, क्या मैं वहां पीछे स्लाइड कर सकता हूं?’ एक शख्स ने लिखा, ‘हे प्रभु! जल्दी अवतार लो देश बहुत संकट में है।’ किसी ने कहा, ‘एक दिन इसको एलियन उठाकर ले जाएगा पक्का।’ एक बोला, ‘इसके पस इतना पैसा आता कहां से है, कौन-से नमूने टेलर्स हैं जो इसके लिए अजीब कपड़े बनाते हैं।’ एक ट्रोलर बोला, ‘पागल खाने डालो इसको।’ एक ने उर्फी को याद दिलाया, ‘रमजान बहन रमजान।’ कोई मजाक उड़ाते हुए बोला, ‘इतनी मेहनत की, ये थर्ड क्लास फैशन मेरी समझ से बाहर है।’ एक कमेंट आया, ‘स्विमिंग पूल ट्यूब जैसा दिखता है, 4-5 बच्चे बैठ सकते हैं।’ एक शख्स ने कहा, ‘यह ऐसा है जैसे वह हर रोज #MetGala में जा रही हो।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ