News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Tamannaah Bhatia: पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व काफी धूम-धाम से मनाया जा रहा है। वहीं फिल्म इंडस्ट्री पर भी शिव भक्ति का खुमार चढ़ चुका है। बड़े पर्दे पर कई लीड एक्टर्स शिव भक्त की भूमिका निभा चुके हैं। मगर अब इस फेहरिस्त में मशहूर अदाकारा तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) का नाम भी जुड़ चुका है।
महाशिवरात्रि के पर्व पर तमन्ना भाटिया ने फैंस को बेस्ट सरप्राइज दिया है। तमन्ना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्टर शेयर किया है। जिसमें वो जोगिया भेष में गंगा के घाट पर नजर आ रही हैं। इस दौरान तमन्ना ने अपने हाथ में डमरू ले रखा है और दूसरे हाथ में पवित्र छड़ी ले रखी है। तमन्ना ने माथे पर टीका लगाया है और उन्होंने जेगिया वस्त्र पहना हुआ है। वहीं तमन्ना के बैकग्राउंड में काशी का गंगा घाट देखा जा सकता है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
तमन्ना द्वारा शेयर किया गया यह पोस्टर उनकी अपकमिंग फिल्म ‘ओडेला 2’ (Odela 2) का फर्स्ट लुक है। जिसे तमन्ना ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस पोस्टर में फिल्म का नाम देखा जा सकता है। फिल्म का निर्देशन अशोक तेजा के हाथों में है। इस फिल्म में तमन्ना शिव शक्ति का रोल अदा करेंगी। ‘ओडेला 2’ का पोस्टर शेयर करते हुए तमन्ना ने लिखा- महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर फर्स्ट लुक शेयर करते हुए बेहद खुश हूं। हर हर महादेव महाशिवरात्रि की बहुत बहुत बधाई।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
ओडेला 2
तमन्ना भाटिया स्टारर ‘ओडेला 2’ साल 2022 में आई तेलुगु फिल्म ‘ओडेला रेलवे स्टेशन’ का सीक्वेल है। अशोक तेजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में हेबा पटेल, पुजिता पोन्नाडा, वशिष्ठ एन. सिम्हा और साई रौनक ने लीड रोल निभाया था। वहीं हेबा पटेल और वशिष्ठ एन.सिम्हा भी तमन्ना के साथ ‘ओडेला 2’ में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म इसी साल 14 जून को सिनेमाघों में रिलीज होगी। वहीं ‘ओडेला 2’ के अलावा तमन्ना राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘स्त्री 2’ (Stree 2) में भी अहम भूमिका निभाएंगी।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
ओडेला 2 का पोस्टर शेयर करने से पहले तमन्ना भाटिया को वाराणसी में देखा गया था। इस दौरान तमन्ना भगवान शिव की भक्ति में लीन गले में माला और माथे पर टीका लगाए दिखाई दे रही थीं। काशी की यह तस्वीरें भी तमन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं। जिसमें वो काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में खड़ी नजर आ रही थीं। इस पोस्ट के कैप्शन में भी तमन्ना ने ‘हर हर महादेव’ लिखा था।
न्यूज 24 पर पढ़ें मनोरंजन, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।