Taapsee Pannu की सीक्रेट वेडिंग का एक और सबूत, कॉकटेल पार्टी के बाद हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें हुईं वायरल!

Taapsee Pannu-Mathias Boe Haldi Ceremony Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की सीक्रेट वेडिंग ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। पिछले दिनों एक्ट्रेस की मांग में सिंदूर लगाए हुए एक तस्वीर सामने आई थी। अब उनकी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

taapsee pannu wedding

Taapsee Pannu-Mathias Boe Haldi Ceremony Photos

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) बॉयफ्रेंड मैथियास बो (Mathias Boe) संग अपनी सीक्रेट वेडिंग को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने राजस्थान के उदयपुर में गुपचुप शादी कर ली है। पिछले दिनों कॉकटेल पार्टी और होली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थी। वहीं अब तापसी पन्नू की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आ गई हैं। बता दें कि तापसी पन्नू और मैथियास बो पिछले कई साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

कपल ने उदयपुर में की शादी

IANS रिपोर्ट्स के मुताबिक, तापसी पन्नू और मैथियास बो की शादी के फंक्शन बुधवार से शुरू हुए थे, जिसमें दोनों की फैमिली और करीबी दोस्त शामिल हुए। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि तापसी और मैथियास ने शनिवार को राजस्थान के उदयपुर में शादी की है। ‘थप्पड़’ और ‘दोबारा’ में एक्ट्रेस के साथ काम कर चुके एक्टर पावेल गुलाटी भी शादी के फंक्शन में शामिल होने उदयपुर पहुंचे। इसके अलावा अनुराग कश्यप भी पहुंचे थे।

विज्ञापन

कॉकटेल और हल्दी की तस्वीरें वायरल

आपको बता दें कि तापसी पन्नू और मैथियास बो की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि कपल शादी कर चुका है। हाल ही में दोनों की कॉकटेल पार्टी और हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आईं। इन तस्वीरों में कपल भले ही नजर नहीं आ रहा हो लेकिन तापसी की बहन शगुन और कजिन इवानिया पन्नु पीले रंग के आउटफिट्स में दिखाई दे रही हैं।

Taapsee pannu wedding, Taapsee pannu haldi

विज्ञापन

इसके अलावा कॉकटेल पार्टी की तस्वीरें भी सामने आईं जिनमें तापसी और मैथियास की फैमिली और करीबी दोस्त एक साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि कॉकटेल पार्टी की तस्वीरों को तापसी पन्नू के को-एक्टर पावेल गुलाटी ने अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

होली की फोटो ने मचाई हलचल

बता दें कि बीते दिन होली के मौके पर तापसी पन्नू और मैथियास बो की शादी के बाद पहली तस्वीर भी सामने आई थी। एक तस्वीर में तापसी गुलाल से मांग में सिंदूर लगाए हुए दिखाई दे रही हैं, जबकि उनके पार्टनर मैथियास भी लाल गुलाल से सने हुए दिखाई दिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ