---विज्ञापन---

मनोरंजन angle-right

Chhichhore फेम एक्टर का हुआ भयानक एक्सीडेंट, हुए बुरी तरह चोटिल

South Actor Accident: सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'छिछोरे' में एसिड के किरदार में दिखाई देने वाले पॉपुलर एक्टर का एक्सीडेंट हो गया है। खुद एक्टर की टीम ने इस खबर को कंफर्म किया है। जिसके बाद फैंस भी टेंशन में नजर आ रहे हैं। एक्टर के एक्सीडेंट से सभी लोग चौंक गए हैं। इस हादसे में वो काफी चोटिल हो गए हैं। 

---खबर नीचे जारी है---

South Actor Accident: अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। एक मशहूर एक्टर का एक्सीडेंट हो गया है। इस एक्सीडेंट में वो बुरी तरह से चोटिल हो गए हैं। इस सड़क दुर्घटना की खबर से स्टार के फैंस को बड़ा झटका लग सकता है। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आखिरी फिल्म ‘छिछोरे’ (Chhichhore) में काम कर चुके पॉपुलर एक्टर भयानक सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। उनकी टीम ने खुद इस खबर पर मुहर लगाई है।

नवीन पोलीशेट्टी हुए सड़क दुर्घटना का शिकार

बता दें, पॉपुलर साउथ एक्टर नवीन पोलीशेट्टी (Naveen Polishetty) के साथ हाल ही में ये दुर्घटना हुई है। ये हादसा उनके साथ विदेश में हुआ है जब एक्टर US में थे। बताया जा रहा है कि नवीन पोलीशेट्टी अपनी बाइक पर थे और उनकी बाइक बीच सड़क फिसल गई। इस हादसे में एक्टर को काफी चोट आई है। दरअसल, एक्टर नवीन पोलीशेट्टी अमेरिका के डलास में बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे तभी उनका बाइक से कंट्रोल छूटा। उन्होंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की कि कोई एक्सीडेंट न हो लेकिन वो इस एक्सीडेंट को चाहकर भी रोक न सके।

---खबर नीचे जारी है---

अमेरिका में हुआ एक्सीडेंट

बस फिर क्या था एक्टर बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें कई गहरी चोट आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर की जान तो बच गई लेकिन उनका हाथ टूट गया। एक्टर की टीम ने बताया है कि उनका इस हादसे में हाथ फ्रैक्चर हो गया है। जानकारी के मुताबिक, ये एक्सीडेंट कुछ दिन पहले हुआ था। वो इस वक्त अमेरिका में अपना ट्रीटमेंट करवा रहे हैं। हालांकि, अभी तक एक्टर ने इस खबर पर खुद कोई रिएक्शन नहीं दिया है। बता दें, नवीन ने फिल्म ‘छिछोरे’ में एसिड का किरदार निभाया था। वो सुशांत के दोस्त के किरदार में नजर आए थे।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: Abhay Deol की ‘Butt’ दिखाते हुए सीधे बेडरूम से फोटो हुई वायरल, शर्टलेस अवतार में इंस्टा पर लगाई फायर

छिछोरे में बने थे सुशांत के दोस्त

इसके अलावा नवीन पोलीशेट्टी अपनी फिल्म ‘Miss. Shetty Mr. Polishetty’ के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने साउथ और हिंदी फिल्मों के अलावा कई टीवी शोज में भी काम किया है। ऐसे में एक्टर की फैन फॉलिंग भी काफी तगड़ी है। उन्हें लोग खूब प्यार करते हैं और अब उनके एक्सीडेंट की खबर सुन सभी को चिंता हो गई है। जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर फैली लोगों ने उनके लिए दुआएं मांगनी भी शुरू कर दीं। फिलहाल एक्टर ठीक हैं और अपना इलाज करवा रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Mar 28, 2024 02:20 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola