News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे चार साल हो चुके हैं। मगर उनकी (Sushant Singh Rajput) डेथ कॉन्ट्रोवर्सी आज भी लोगों के लिए मिस्ट्री बनी हुई है। हालांकि सुशांत की मौत से परेशान एक अदाकारा ने मुंबई छोड़ने का ऐलान कर दिया था। वो एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि उनकी आखिरी फिल्म की हीरोइन संजना सांघी थीं।
आज सुशांत सिंह राजपूत को इंडस्ट्री में कदम रखे 16 साल पूरे हो चुके हैं। 16 साल पहले आज ही के दिन सुशांत ने छोटे पर्दे पर एंट्री की थी। सुशांत एकता कपूर के सीरियल ‘किस देश में है मेरा दिल’ (Kis Desh Mein Hai Mera Dil) में नजर आए थे। 2008 में ऑन एयर हुए इस सीरियल में सुशांत ने ‘प्रीत सिंह’ का किरादर निभाया था। इसी सीरियल के बाद सुशांत को अंकिता लोखंडे के साथ ‘पवित्र रिश्ता’ में लीड रोल निभाने का मौका मिला था। ऐसे में प्रीत सिंह के रूप में टीवी पर दस्तक देने वाले सुशांत ने बड़े पर्दे पर अपनी अलग पहचान बनाई और 34 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
14 जून 2020 को सुशांत की मौत ने पूरे देश को सदमें में डाल दिया था। ऐसे में मुंबई पुलिस से लेकर सीआईडी और नारकोटिक्स ब्यूरो तक कई एजेंसियां एक्टिव हो गईं थी। सुशांत की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए उनके करीबियों से घंटों पूछताछ होती थी। वहीं सुशांत के साथ आखिरी फिल्म में काम करने वाली यह एक्ट्रेस भी जांच एजेंसियों के निशाने पर थीं। जिन्हें अक्सर पूछताछ के लिए बुलाया जाता था। खबरों की मानें तो इन सभी चीजों से परेशान एक्ट्रेस ने मुंबई छोड़ने का फैसला कर लिया था।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
संजना और सुशांत की जोड़ी को फिल्म ‘दिल बेचारा’ (Dil Bechara) में देखा गया था। इस फिल्म में दोनों ने लीड रोल निभाया था। इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म सुशांत की मौत के बाद 20 जुलाई 2020 को रिलीज हुई थी। जिसके बाद सुशांत कभी बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
सुशांत के साथ संजना ने आखिरी फिल्म की थी। जिसके कारण उन्हें जांच एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ते थे। वहीं संजना सुशांत के जाने से भी काफी दुखी थीं। जिसके कारण उन्होंने मुंबई छोड़ने का फैसला कर लिया था। ऐसे में संजना ने खुद इस बात की जानकारी देते हुए लिखा, “खुदा हाफिज मुंबई। चार महीने बाद आपके दर्शन हुए। मैं चली, दिल्ली वापस। आपकी सड़कें कुछ अलग सी लगीं, सूनसान थीं, शायद मेरे दिल में जो दुख है, मेरे नजरिए को बदल रहा है, या शायद फिलहाल आप में भी थोड़े दुख हैं। मिलते हैं? जल्दी या शायद नहीं”
View this post on Instagram---विज्ञापन---
दिल्ली जाने के बाद संजना काफी समय तक मुंबई नहीं लौटीं। इस दौरान वो किसी फिल्म में भी नजर नहीं आईं। हालांकि पिछले साल 2023 में संजना की दो फिल्में रिलीज हुईं। संजना 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘धक धक’ और साल के आखिर में आई पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘कड़क सिंह’ में नजर आईं थीं।
न्यूज 24 पर पढ़ें मनोरंजन, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।