Surbhi Chandna On Her Marriage: टीवी की मशहूर ‘नागिन‘ (Naagin) यानी एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। इसी महीने एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण शर्मा (Karan Sharma) के साथ सात फेरे लिए हैं। अभी उनकी शादी को एक महीना भी नहीं हुआ और लगता है एक्ट्रेस को अपनी शादी के फैसले पर अभी से पछतावा होना शुरू हो गया। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि ये तो एक्ट्रेस के लेटेस्ट पोस्ट में देखने को मिला है।
सुरभि चंदना का पोस्ट हुआ वायरल
दरअसल, कुछ देर पहले सुरभि चंदना ने अपने इंस्टाग्राम से कुछ ऐसा लिख दिया जिसके बाद सबका ध्यान बस उसी पोस्ट पर चला गया है। एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से अपने वेडिंग सेलिब्रेशन के क्लोजिंग इवेंट की कुछ खास तस्वीरें शेयर कीं। फैंस को अपने स्पेशल डे की तस्वीरें दिखाते हुए एक्ट्रेस ने उनके लिए ये दिन क्यों खास रहा ये भी बताया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हमारी शादी का ये क्लोजिंग इवेंट THE TUX Night हमेशा ही हमारे दिल के करीब रहेगा क्योंकि हमने यहां पति-पत्नी बनकर पहली बार डांस किया था। हम दोनों के डैड ने भी हमारे लिए टोस्ट रेज किया था और कई बढियां बातें कहीं।’
सुरभि को क्यों हुआ शादी से रिग्रेट?
इसके बाद सुरभि ने आगे कहा, ‘करण के दोस्तों ने भी उसे बुरी तरह से रोस्ट कर दिया, जिसके बाद मैं खुद से ये सवाल करने पर मजबूर हो गई कि आखिर मैंने इस मूर्ख इंसान से शादी करने का फैसला क्यों लिया। और फिर मेरी गर्ल गैंग ने अपना बेस्ट परफॉरमेंस रखा, जैसा कि उन्होंने हमारे लिए एक स्पेशल नाटक तैयार किया था जिसके बाद वहां मौजूद पूरा हॉल हंसी से गूंज उठा था। मैंने उन्हें इतने जोर से चीयर किया कि मेरी आवाज ही वापिस नहीं आई और मैं ऐसी सुनाई दे रही थी जैसे ये किसी और की आवाज हो।’ अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: ये क्या बोल गए Orry? मिलने से पहले नहीं पता था कौन हैं Rihanna?
मॉडर्न ब्राइड लुक में छाईं सुरभि चंदना
सुरभि चंदना का मॉडर्न ब्राइड लुक और पति के साथ उनकी केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर आग लगा रही है। इन दोनों की जोड़ी धीरे-धीरे फैंस की फेवरेट बन रही है। ये कपल शादी के बाद से ही चर्चा में बना हुआ है। फैंस इन्हें देखने के लिए एक्साइटेड हो रहे हैं। सुरभि का हर पोस्ट सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है और उन्हें काफी पॉजिटिव रिस्पांस भी मिल रहा है। लोग इस न्यूली मैरिड कपल को लगातार शादी की बधाई दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
8 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
9 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
9 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
9 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
13 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
23 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
24 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
24 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
24 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines