ये क्या बोल गए Orry? मिलने से पहले नहीं पता था कौन हैं Rihanna?

Orry On Rihanna: ओरी ने अब रिहाना को लेकर एक शॉकिंग स्टेटमेंट दिया है। सोशल मीडिया सेंसेशन का दावा है कि वो नहीं जानते थे कि आखिर रिहाना हैं कौन। इसके अलावा उन्होंने अपनी मार्केटिंग स्ट्रेटेजी को लेकर भी चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। रिहाना के इंडिया आने से पहले ओरी ने क्या-क्या प्लानिंग की थीं अब वो रिवील हो गई हैं।

Orry On Rihanna

ओरी ने रिहाना को लेकर दिया बयान

Orry On Rihanna: ओरहान अवात्रामणि (Orry Awatramani) उर्फ ओरी (Orry) अब अपने पोज की वजह से पूरी दुनिया में मशहूर हो गए हैं। हर सेलिब्रिटी के साथ ओरी चिल करते नजर आते हैं। उन्हें बड़े-बड़े सेलेब्स के साथ देख सबके मन में बस यही सवाल आता है कि आखिर ओरी हैं तो हैं कौन? खैर इस सवाल का जवाब तो आजतक मिल नहीं पाया है और सेलिब्रिटीज भी फैंस को ये जवाब देने में फेल हो गए हैं। इसी बीच ओरी का क्रेज सोशल मीडिया पर तब और भी बढ़ गया जब वो पॉप स्टार रिहाना (Rihanna) के साथ नजर आए।

विज्ञापन

ओरी ने रिहाना को लेकर किया शॉकिंग खुलासा

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन में कॉन्सर्ट करने पहली बार इंडिया आईं रिहाना को ओरी के साथ टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया था। इस दौरान ओरी और रिहाना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। कुछ लोगों ने तब ओरी को रिहाना को गलत तरह से टच करने पर ट्रोल भी किया था। वैसे इन्हें देखकर ऐसा लग रहा था कि ये दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। लेकिन अब ओरी ने रिहाना को लेकर जो बयान दिया है वो सुन आप भी चौंक जाएंगे।

विज्ञापन

रिहाना को नहीं जानते थे ओरी?

हाल ही में उन्होंने मीडिया से रिहाना के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मुझे रिहाना बहुत पसंद है। पहले मुझे पता ही नहीं था कि रिहाना है कौन। मैंने उनका इंस्टाग्राम नेम पढ़ा था, जो ‘Badgalriri’ है। ऐसे में मैं ‘Badgalriri’ को ही इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहा था और उनसे प्यार करता था।’ इतना ही नहीं उन्होंने रिहाना को लेकर क्या प्लान किया था अब उन्होंने वो भी रिवील कर दिया है। ओरी ने अपने बयान में आगे कहा, ‘मेरी एक मार्केटिंग ट्रिक थी जो मुझे अभी रिवील नहीं करनी चाहिए। ऑब्जेक्ट्स ऑफ ओरी /ऑब्जेक्ट्स ऑफ इंटरेस्ट।’ ओरी का कहना है कि वो एक दिन अपना छोटा-सा म्यूजियम तैयार करेंगे।

विज्ञापन

ओरी ने रिहाना को लेकर की थी प्लानिंग

ओरी ने बताया कि उन्हें पता था कि रिहाना भी आने वाली हैं तो उन्होंने जानकर बड़े से इयररिंग्स पहने थे ताकि रिहाना इन्हें देखें और ठीक ऐसा ही हुआ। रिहाना ने ओरी से इयररिंग्स मांगे और ओरी ने उन्हें ये दे दिए। इसके बाद चालाकी दिखाते हुए ओरी ने अपने दोस्त से कहा कि वो इस मोमेंट की फोटो लें जिसके लिए उन्होंने ये इयररिंग्स पहने थे। हालांकि, कुछ ही देर में रिहाना से वो इयररिंग्स गुम हो गए और दूसरे इयररिंग्स के लिए वो ओरी के पास वापिस आईं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ