आंखों में आंसू..., Miss World 2024 से बाहर होने के बाद ऐसा था Sini Shetty का रिएक्शन

Miss World 2024, Sini Shetty: मिस वर्ल्ड 2024 प्रतियोगिता से बाहर होने के बाद कैसा था सिनी शेट्टी का रिएक्शन? आइए आपको बताते हैं कि जब सिनी इस प्रतियोगिता से बाहर हुई तो उन्होंने किस तरह से रिएक्ट किया?

Sini Shetty

Sini Shetty

विज्ञापन

Miss World 2024, Sini Shetty: भारत में मिस वर्ल्ड 2024 का आयोजन किया गया। 28 साल बाद भारत को इस इवेंट की मेजबानी करने का मौका मिला। ‘विश्व सुंदरी’ प्रतियोगिता में तमाम देशों की हसीनाएं आई थीं और भारत की ओर से इसे सिनी शेट्टी ने रिप्रजेंट किया। हालांकि सिनी मिस वर्ल्ड 2024 का खिताब जीनते से चूक गईं और टॉप 8 तक ही अपनी जगह बना पाई।

सिनी ने जीता लोगों का दिल

भले ही सिनी के सिर मिस वर्ल्ड 2024 का ताज नहीं सजा, लेकिन उनके रिएक्शन ने लोगों का दिल जीत लिया। जी हां, जब सिनी शेट्टी ‘विश्व सुंदरी’ प्रतियोगिता से बाहर हो गई तो कैसा था उनका रिएक्शन? आइए जानते हैं…

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

सिनी की आंखों में आंसू…

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सिनी और उनके आस-पास बहुत सारे लोग नजर आ रहे हैं। वीडियो उस दौरान का है जब सिनी ‘विश्व सुंदरी’ प्रतियोगिता से बाहर हो गई थी। इस दौरान सिनी की आंखों में आंसू जरूर थे लेकिन उनके चेहरे की मुस्कान ने ये बिल्कुल जाहिर नहीं होने दिया कि भारत इस प्रतियोगिता को नहीं जीत सका। जी हां, उसी चमक और तेज के साथ सिनी बाहर आई और उन्होंने सबके गले लगकर इन फीलिंग्स को शेयर किया। वहीं, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स भी इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Sini Shetty

विज्ञापन

यूजर्स ने बढ़ाया हौंसला

एक यूजर ने इस पर लिखा कि हमे आप पर गर्व है। दूसरे ने कहा कि हम हर साल इसे नहीं जीत सकते, लेकिन आपने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के टॉप 8 में जाकर भी उपलब्धि हासिल कर ली है, हमें आप पर नाज है। एक और यूजर ने लिखा कि आप बहुत सुंदर और शानदार हैं। एक अन्य ने लिखा कि घबराना नहीं, आपने बहुत कुछ हासिल किया है। इस तरह के कमेंट्स कर अब यूजर्स सिनी का हौंसला-अफजाई कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ