Shiv Thakare ने खोली Bigg Boss मराठी 2 की पोल, जीत की रकम पर कही बड़ी बात

Shiv Thakare, Bigg Boss Marathi 2: टीवी का मशहूर कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस दर्शकों का बेहद खास है। हालांकि कई बार शो को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आई हैं। हाल ही में फिर ऐसा ही कुछ देखने को मिला।

Shiv Thakare

Image Credit : Google

विज्ञापन

Shiv Thakare, Bigg Boss Marathi 2: टीवी का मशहूर कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस दर्शकों का बेहद खास है। हालांकि कई बार शो को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आई हैं। हाल ही में फिर ऐसा ही कुछ देखने को मिला।

शिव ठाकरे ने खोली पोल

फर्क सिर्फ इतना ही कि इस बार निशाने पर बिग बॉस मराठी का दूसरा सीजन है, जो शिव ठाकरे ने जीता था। हालांकि अब शो के विजेता शिव ठाकरे ने ही शो को लेकर बड़ा खुलासा भी कर दिया है, जो ज्यादातर लोगों को हैरान कर रहा है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shiv Thakare (@shivthakare9)

जीत की आधी से ज्यादा रकम काट ली गई- शिव

दरअसल, हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के साथ एक पॉडकास्ट में शिव ठाकरे ने शो को लेकर बात की। इस दौरान शिव ने खुलासा किया कि भले ही वो शो जीत गए हों, लेकिन जीत की आधी से ज्यादा रकम काट ली गई थी और उन्हें बेहद कम रकम मिली थी। शिव ने बताया कि पहले शो की जीत की राशि 25 लाख रुपये थी, लेकिन फिर फिनाले के दौरान आखिरी मिनट पर ट्विस्ट आया और विनर की राशि 17 लाख रुपये कर दी गई, लेकिन ये सिलसिला यहीं नहीं रुका और लास्ट में लगभग 11.5 लाख रुपये ही प्राइज मनी मिली। इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा अन्य सुविधाओं में भी कटौती की गई जैसे फैमिली की फ्लाइट टिकट का किराया और कुछ कपड़ों के बिल में भी कटौती की गई।

विज्ञापन

बिग बॉस 16 के बाद बदली जिंदगी

बता दें कि शिव ठाकरे बिग बॉस मराठी 2 के बाद बिग बॉस 16 में भी नजर आए थे। हालांकि वो शो तो नहीं जीत पाए थे, लेकिन पहले रनर-अप बनके सामने आए थे। वहीं, हालिया पॉडकास्ट में शिव ने बताया कि इसके बाद उनकी लाइफ बेहद बदल गई थी और उन्होंने कमाई करना शुरू कर दिया था। इतना ही नहीं बल्कि ऐसा भी एक समय आया जब उन्हें एक के बाद एक तीन रियलिटी शो करने को मिले।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ