---विज्ञापन---

मनोरंजन angle-right

Miss World 2024 में सिनी शेट्टी टॉप 4 से बाहर, जानें कैसे तय किया फिनाले तक का सफर

Miss world stylish moments: मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन में सिनी शेट्ठी कई ग्लैमरेस लुक में दिखीं। उनके कुछ लुक्स को लोगों ने बहुत पसंद किया और सोशल मीडिया पर भी वायरल रहें। जानिए उन स्टाइलिश ड्रेसेस से जुड़े डिटेल्स।

---विज्ञापन---

Miss world stylish moments: इस बार मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारतीय सुंदरी सिनी शेट्टी इस खिताब को जीतने में चूक गईं। वे टॉप 4 से बाहर हो गईं।  मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के अब तक जितने भी राउंड्स हुए उन सब में सिनी का परफॉर्मेंसेस को बहुत पसंद किया गया। परफॉर्मेंस के अलावा एक और चीज जो चर्चा में रही वो था सिनी का स्टाइलिंग सेंस और ग्लैमरेस ड्रेसेसे। इंडियन हो या वेस्टर्न सिनी ने हर लुक में महफिल लूट ली।

ब्यूटी विद पर्पस के गाला डिनर में पहना ब्लैक गाउन

मिस वर्ल्ड के ब्यूटी विद पर्पस के गाला डिनर राउंड में सिनी ने मॉर्डन डे प्रिंसेस लुक कैरी किया। सिनी ने ड्रीमी ब्लैक गाउन स्टाइल किया था, जिसके बॉर्डर पर रफल्ड बॉर्डर फ्रिल लगे हुए थे। इस पूरे गाउन के ऊपर व्हाइट पर्ल लगे थे, जिससे सिनी का लुक यूनिक और क्लासी दिख रहा था।

---विज्ञापन---

https://www.instagram.com/p/C4Dp4EVKKyA/?utm_source=ig_embed&ig_rid=2997f31c-d086-4d05-8802-b15e9d8cd851

टैलेंट फाइनल्स में रेड धोती साड़ी लुक ने लूटी महफिल

---विज्ञापन---

मिस वर्ल्ड के टैलेंट फाइनल्स में सिनी रेड धोती साड़ी लुक में दिखीं। सिनी का ये लुक सोशल मीडिया पर भी वायरल रहा। सिनी ने अपने इस लुक से इंडियन कल्चर को रिप्रेजेंट करने की कोशिश की। इस लुक को सिनी ने हेवी नेकलेस, मैचिंग झुमका, माथा पट्टी और बैंगल्स के साथ कम्पलीट किया था।

---विज्ञापन---

ब्लैक बॉडी हगिंग ड्रेस में ग्लैमरस दिखीं सिनी

बेस्ट डिजाइनर राउंड में सिनी ने एशिया और ओसियानी का टाइटल जीता। इस राउंड में सिनी ने खूबसूरत ब्लैक कलर की वेस्टर्न ड्रेस पहनी थी। इस ड्रेस में ट्रेडिशनल इंडियन कारिगरी की गई थी। बॉडी हगिंग फिट और प्लंजिंग नेकलाइन वाली इस ड्रेस में सिनी ग्लैमरस और हॉट दिख रही थीं।

---विज्ञापन---

टॉप मॉडल कॉम्पटिशन राउंड में ऑल ब्लैक लुक

मिस वर्ल्ड टॉप मॉडल कॉम्पिटिशन में सिनी ने डिजाइनर आउटफिट पहना था। सिनी ने इस राउंड में ऑल ब्लैक ड्रेस स्टाइल की थी। वी नेक वाली स्लीवलेस ड्रेस में वो काफी खूबसूरत दिख रही थीं।

 

---विज्ञापन---

 

First published on: Mar 09, 2024 08:21 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola