Shaitaan Advance Booking Report: बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन (Ajay Devgn) के लिए साल 2024 बेहद ही खास होने वाला है। कुछ घंटे पहले ही एक्टर की अपकमिंग मूवी ‘मैदान’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है तो वहीं दूसरी ओर उनकी फिल्म ‘शैतान’ (Shaitaan) की रिलीज में बस कुछ ही घंटे बाकी हैं। 8 मार्च, शुक्रवार को अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म ‘शैतान’ सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
जाहिर है कि अजय देवगन की ‘भोला’ पिछले साल रिलीज हुई थी लेकिन फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास सफलता नहीं मिल पाई। ऐसे में फैंस की नजरें उनकी फिल्म ‘शैतान’ पर टिकी हुई हैं। यह फिल्म ओपनिंग डे पर कितनी कमाई कर सकती है, आइए जानते हैं।
एडवांस बुकिंग में मिला अच्छा रिस्पांस
अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म ‘शैतान’ की एडवांस बुकिंग 3 मार्च से शुरू हो गई थी। इन चार दिनों में आई रिपोर्ट पर नजर डालें तो ‘शैतान’ ने अब तक 89 हजार के आसपास टिकट बेच दिए हैं। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘शैतान’ ने गुरुवार सुबह तक 98,983 टिकट्स बेच दिए हैं। रिलीज से पहले ही इसने 2.29 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। हालांकि शुक्रवार सुबह तक आंकड़ा और बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें: Shaitaan Advance Booking: रिलीज से पहले Ajay Devgn की मूवी ने जानें कितने कमाए?
बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग
आपको बता दें कि ‘शैतान’ गुरुवार रात तक 3.50 करोड़ का फाइनल कलेक्शन कर सकती है। एडवांस बुकिंग के इन आंकड़ों को देखने के बाद उम्मीद की जा रही है कि अजय देवगन की यह फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘शैतान’ का ओपनिंग डे कलेक्शन 10 से 12 करोड़ के बीच में हो सकता है।
ओपनिंग वीकेंड पर होगा फायदा
अच्छी बात ये भी है कि अजय देवगन की फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ऐसे में फिल्म का ओपनिंग वीकेंड अच्छा बीतने के काफी चांस हैं क्योंकि इसके साथ किसी दूसरी फिल्म का क्लैश नहीं हो रहा है।
गुजराती फिल्म की हिंदी रीमेक
गौरतलब है कि अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ साल 2023 में रिलीज हुई गुजराती फिल्म ‘वश’ की हिंदी रीमेक है। फिल्म में जानकी बोड़ीवाला नजर आईं थीं। वहीं ‘शैतान’ में भी जानकी बोड़ीवाला अजय देवगन की बेटी के रोल में नजर आएंगी। फिल्म में अजय देवगन और आर माधवन के अलावा ज्योतिक भी अहम किरदार में हैं। देखना दिलचस्प होगा कि ‘शैतान’ अपनी दहशत बॉक्स ऑफिस पर कायम रखने में कितनी कामयाब होती है।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
12 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
13 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
13 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
17 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
27 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
27 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
28 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
28 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
28 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines