Suhana Khan ने शेयर किया बाथटब में नहाते हुए वीडियो, देख फैंस भी रह गए दंग

Suhana Khan Viral Video: सुहाना खान ने नहाते हुए अपना एक कोजी वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के अपलोड होते ही सोशल मीडिया पर इसका असर दिख गया और सभी सुहाना की खूबसूरती में खो गए। शाहरुख खान की बेटी की मासूमियत और ब्यूटी ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। अब ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

Suhana Khan Viral Video

सुहाना खान ने बाथटब में बैठे-बैठे जीता फैंस का दिल

Suhana Khan Viral Video: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) सोशल मीडिया पर अपने एक वीडियो की वजह से चर्चा में आ गई हैं। यूं तो शाहरुख खान की लाड़ली आए दिन किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। जब से सुहाना का डेब्यू हुआ है तब से उनको लेकर सोशल मीडिया पर बातें होती ही रहती हैं। वो कब क्या पहनकर आई हैं और किसके साथ दिख रही हैं इस पर फैंस भी पैनी नजरें बनाए रखते हैं। इसी बीच अब सुहाना का नहाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

शाहरुख खान की लाड़ली का वीडियो वायरल

ये वीडियो खुद एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। सामने आए इस वीडियो में शाहरुख खान की बेटी बाथटब में एन्जॉय करती दिख रही हैं और उनकी अदाएं देख अब फैंस भी सुहाना पर एक बार फिर दिल हार बैठे हैं। सुहाना खान जिस तरह से  मस्ती कर रही हैं वो देख तो फैंस भी मदमस्त हो गए हैं। सुहाना को इस दौरान बेहद खुश और किसी के ख्यालों में खोए हुए देखा जा सकता है। वीडियो में सुहाना खान काफी मासूम दिख रही हैं।

विज्ञापन

बाथटब में नहाते क्यूट लगीं सुहाना

ये वीडियो देख अब वो कुछ लोगों की ड्रीम गर्ल बन गई हैं और फैंस को उन पर क्रश हो गया है। सुहाना का बाथटब में नहाते हुए वीडियो अब सोशल मीडिया पर बार-बार देखा जा रहा है। उन्होंने इसे शेयर कर लोगों को खुश कर दिया है। वैसे सुहाना को देखकर लोग कह रहे हैं कि जल्द ही अपने पापा की तरह कामयाब बन जाएंगी। वो अपने पापा की ही परछाई हैं। वहीं, ये वीडियो देख उनकी एक फैन ने लिखा है, ‘यह शानदार है! स्कॉटलैंड से बिग हग।’ एक ने सुहाना की तारीफ करते हुए कहा, ‘तुम बहुत सुंदर हो।’

विज्ञापन

फैंस का वीडियो देख फिसला दिल

एक कमेंट आया, ‘आप मन मोह लेने वाली बहुत सुंदर हैं।’ तो कोई उनकी आंखों की तारीफ करता हुआ नजर आ रहा है। एक ने लिखा, ‘जिस तरह से आप शाहरुख खान की विरासत को आगे ले जा रही हैं, वह पसंद है…।’ एक यूजर ने सुहाना की तारीफ में कहा, ‘सबसे खूबसूरत होठों के साथ ऐसी अद्भुत और शानदार त्वचा वाली शारीरिक संरचना।’ अब लोग उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ