Rashmika Mandanna की टोपी के बाद जैकेट ने खींचा ध्यान, Vijay Deverakonda से फिर जुड़ा नाम

Rashmika Mandanna Tokyo Photos: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक बार फिर सोशल मीडिया पोस्ट के चलते अटेंशन में आ गए हैं। रश्मिका की जैकेट का विजय से खास कनेक्शन दिखा है जो पहले उनकी टोपी का दिखा था। अब एक्ट्रेस की लेटेस्ट तस्वीरों में दिख रही जैकेट का विजय देवरकोंडा से क्या संबंध है चलिए जानते हैं।

Rashmika Mandanna Tokyo Photos

रश्मिका मंदाना की जैकेट से मिला विजय देवरकोंडा का कनेक्शन

Rashmika Mandanna Tokyo Photos: पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) अपने लव अफेयर को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर लोगों को उनके और एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) के रिलेशनशिप में होने के हिंट मिल जाते हैं। चाहे ये लव बर्ड अपने मुंह से इश्क कबूल न करें लेकिन इनका इंस्टाग्राम हैंडल चीख-चीखकर इनके प्यार में होने का सबूत देता है। कभी इनका कैप्शन एक जैसा होता है तो कभी दोनों एक वक्त पर एक ही जगह से फोटो शेयर करते हैं। जब फैंस ने इनकी चोरी पकड़नी शुरू की तो ये दोनों स्मार्ट हो गए और एक वक्त पर एक जगह से फोटो शेयर करना इन्होने बंद कर दिया।

विज्ञापन

रश्मिका और विजय से फिर हुई गलती

लेकिन फिर भी फैंस हैं कि वो इन दोनों के बीच कनेक्शन ढूंढ ही लेते हैं। कुछ दिनों पहले रश्मिका की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी जिसमें वो पिंक टोपी लगाकर पोज दे रही थीं। ये टोपी देखते ही रश्मिका और विजय के फैंस समझ गए कि एक्ट्रेस ने ये कैप किस से ली है और वो यहां किसके साथ हैं। दरअसल, उस सेम पिंक टोपी में विजय अपनी फोटोज और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके थे। ऐसे में फैंस को यकीन हो गया कि इन दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है। इसी बीच अब एक्ट्रेस का लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट भी बज्ज क्रिएट कर रहा है।

विज्ञापन

रश्मिका की टोक्यो ट्रिप से फिर मिला रिलेशनशिप का हिंट

दरअसल, हाल ही में रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम से कुछ फोटोज शेयर की हैं। ये उनकी टोक्यो ट्रिप के दौरान की तस्वीरें हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस शॉपिंग करते हुए, खाना एन्जॉय करते हुए और दोस्तों के साथ मस्ती करती हुए दिखाई दे रही हैं। साथ ही वो जमकर पोज भी दे रही हैं। लेकिन हमारा ध्यान उनकी उस फोटो पर अटक गया जिसमें रश्मिका ओवर साइज्ड व्हाइट जैकेट में दिखाई दे रही हैं। ये जैकेट देख ऐसा लगा जैसे इसे हमने पहले भी देखा है। थोड़ा रिसर्च किया तो ये जैकेट हमें उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी दिखाई दे गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जैकेट की वजह से पकड़ी गई रोमांटिक चोरी

10 हफ्ते पहले विजय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वो न्यू ईयर के मौके पर विदेश से एक वीडियो जारी कर फैंस को नए साल की बधाई दे रहे थे। इस वीडियो में विजय देवरकोंडा के हाथ में जो जैकेट थी वो हूबहू अब रश्मिका के पास दिखाई दे रही है। ऐसे में आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि रश्मिका को विजय से कपड़े उधार लेना या शेयर करना कितना पसंद है। अब जब उनकी ये जैकेट फैंस के नोटिस में आएगी तो एक बार फिर वो खुशी से झूम उठेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ