Ram Gopal Varma: मशहूर फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा को लेकर खबर आ रही है कि वो आगामी चुनाव में पीथापुरम सीट से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। बीते दिन फिल्ममेकर को लेकर खबर आई थी कि वो आंध्र प्रदेश की पीथापुरम सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन अब इन खबरों को राम गोपाल ने खुद ही खारिज कर दिया है। राम गोपाल ने अपने एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें फिल्ममेकर ने इन खबरों की पुष्टि की है।
मेरे ट्वीट को गलत पढ़ा गया- राम गोपाल
राम गोपाल ने एक्स पर शेयर किए गए अपने पोस्ट में लिखा है कि मेरे ट्वीट को गलत पढ़ा गया और इसका गलत मतलब निकाला गया। उस ट्वीट से मेरा मतलब था कि मैं एक शॉट फिल्म में हिस्सा ले रहा हूं, जिसे पीथापुरम में शूट किया गया। राम गोपाल ने आगे लिखा कि मैं इसके लिए बिल्कुल भी सॉरी नहीं बोलूंगा क्योंकि मैंने कहीं भी चुनाव शब्द नहीं लिखा था।
क्या है मामला?
दरअसल, बीते दिन खबर राम गोपाल ने अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें फिल्ममेकर ने लिखा था कि अचानक लिया गया फैसला… बेहद खुशी के साथ मैं ये खुशी आप सबके साथ शेयर कर रहा हूं कि आई एम कॉन्टेस्टिंग फ्रॉम पीथापुरम। बता दें कि फिल्ममेकर ने अपने इस ट्वीट में कहीं भी चुनाव जैसे शब्द को यूज नहीं किया था, लेकिन उनके इस ट्वीट के बाद लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया था कि वो पीथापुरम से चुनाव लड़ रहे हैं।
राम गोपाल नहीं चुनावी मैदान में
बता दें कि जिस सीट से राम गोपाल के चुनाव लड़ने की खबरें आ रही थी, उसी सीट से साउथ के जाने-माने स्टार पवन कल्याण भी चुनावी मैदान में हैं। ऐसे में लोगों को लग रहा था कि राम गोपाल और पवन के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है। हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं है और राम गोपाल के चुनाव लड़ने की खबरें महज अफवाहें निकली।
यह भी पढ़ें- Amitabh Bachchan कब-कब पड़े बीमार? अस्पताल में होना पड़ा भर्ती, देश-विदेश से मिली थीं दुआएं
संबंधित खबरें
जुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, बांग्लादेशी नागरिक ने कोर्ट में जताई इच्छा
35 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में इस टीम के लिए कर सकते हैं डेब्यू
66 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
187 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
209 days agoकौन है शादाब खान, जिसकी डॉक्यूमेंट्री 'I Am No Queen' पहुंची ऑस्कर की रेस में, यूपी से है खास नाता
307 days agoग्लोबल पीस ऑनर्स: 'देश के असली नायकों को सलाम', नीता अंबानी ने 26/11 और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि
313 days agoमशहूर एक्ट्रेस के भाई रिटा. मेजर एक साल से UAE की हिरासत में, दिल्ली HC ने केंद्र सरकार से मांगा अपडेट
333 days agoOperation Safed Sagar क्या है? दुनिया का सबसे ऊंचा हवाई ऑपरेशन, नेटफ्लिक्स पर आएगी सीरीज
334 days agoपवन सिंह की पत्नी ने बताया बंद कमरे का सच! पति के आरोपों पर ज्योति सिंह ने किया पलटवार
359 days agoRise and Fall से दो कंटेस्टेंट हुए बाहर, पवन सिंह से अर्जुन ने छीनी बड़ी पावर
383 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines