Amitabh Bachchan कब-कब पड़े बीमार? अस्पताल में होना पड़ा भर्ती, देश-विदेश से मिली थीं दुआएं

Amitabh Bachchan Medical History: महानायक अमिताभ बच्चन को शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। इसके बाद से ही फैंस उनकी हेल्थ को लेकर परेशान हैं। लोग उनके जल्द ही ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब बिग बी को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। पहले भी कई बार हेल्थ को लेकर उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है।

Amitabh Bachchan

mitabh Bachchan Medical History.

Amitabh Bachchan Health: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। 81 साल की उम्र में उन्हें शुक्रवार सुबह कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बी की एंजियोप्लास्टी हुई है, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। जैसे ही यह खबर सामने आई तो उनके फैंस में हड़कंप मच गया। हर कोई एक्टर के जल्द ही स्वस्थ होने की दुआ मांग रहा है। वैसे आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। पहले भी कई बार उनके स्वास्थ को लेकर फैंस की चिंताए बढ़ चुकी हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

कुली की शूटिंग के दौरान हुआ था हादसा

अमिताभ बच्चन को मौत के मुंह से लौटकर आने वाला कहना गलत नहीं होगा। साल 1982 में रिलीज हुई फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग के दौरान बिग बी को पेट में गंभीर चोट आई थी, जिसका असर उनकी आंतों पर पड़ा था। यह वो समय था जब एक्टर लगभग मौत के मुंह में जा चुके थे। देश ही नहीं विदेशों तक लोगों ने महानायक के लिए हवन-पूजन किया और उनके ठीक होने की दुआ मांगी थी। लोगों की दुआ कुबूल हुई और अमिताभ बच्चन मौत के मुंह से वापस आ गए।

Throwback: When a near-fatal accident on the sets of Coolie changed Amitabh Bachchan's life in 1982 – India TV

विज्ञापन

छोटी आंत एक हिस्से की सर्जरी

साल 2005 में अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन को छोटी आंत एक हिस्से की सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। इसके लिए उनकी डायवर्टीकुलिटिस नाम की सर्जरी हुई थी। दरअसल, बिग बी की छोटी आंत कमजोर हो गई थी जिसके कारण उनके पेट में सूजन आ गई थी।

विज्ञापन

पेट दर्द की हुई थी शिकायत

साल 2008 में एक बार फिर अमिताभ बच्चन को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था, जिसने फैंस की चिंता को काफी बढ़ा दिया था। दरअसल, उस दौरान बिग बी को पेट में दर्द की शिकायत हुई थी।

विज्ञापन

लीवर की समस्या से जूझ रहे एक्टर

अमिताभ बच्चन को साल 2012 में अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। दरअसल, उनका लीवर 75% तक काम करना छोड़ चुका था जिसके लिए उन्हें ऑपरेशन कराना पड़ा था। हालांकि ऑपरेशन के बाद बिग बी पूरी तरह से स्वस्थ हो गए थे।

विज्ञापन

कोरोना वायरस से हुए थे संक्रमित

साल 2020 में कोरोना काल के दौरान अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। करीब एक महीने तक उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। इतना ही नहीं काफी समय तक बिग बी ICU में भी रहे थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ