जब कैमरे के सामने छलका था Rakhi Sawant का दर्द, कहा- अंबानी की शादी में बनी थी वेट्रेस

Rakhi Sawant: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत सुर्खियों में रहने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। मगर एक बार राखी ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया था। गरीबी में बचपन बिताने वाली राखी ने अंबानी परिवार की एक शादी में वेट्रेस बनकर लोगों को खाना सर्व किया था, जिसके लिए उन्हें 50 रुपए मिले थे।

rakhi sawant

Rakhi Sawant: बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सांवत अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियां में रहती हैं। वैसे तो राखी का विवादों से पुराना नाता रहा है। शायद इसीलिए Rakhi Sawant बी-टाउन की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कहा जाता है। मगर राखी का बचपन काफी गरीबी में बीता है, जिसका खुलासा खुद राखी सावंत ने एक शो में किया था।

विज्ञापन

बहुत कम लोगों को पता है कि राखी का असली नाम नीरा भेड़ा है। राखी की मां जया भेड़ा ने एक पुलिस कॉन्स्टेबल से शादी की थी। राखी के पिता मुंबई के वर्ली में एक पुलिस स्टेशन में तैनात थे। उस पुलिस स्टेशन का नाम आनंद सावंत था। जहां से राखी ने भी अपना सरनेम सावंत रख लिया।

विज्ञापन

अंबानी की शादी में बनी वेट्रेस

विज्ञापन

10 साल की उम्र में राखी ने पैसा कमाना शुरू कर दिया था। इसके लिए राखी एक केटरेर के साथ काम करती थीं। बतौर वेट्रेस राखी की रोजाना की कमाई 50 रुपए होती थी। इसी दौरान राखी ने अनिल अंबानी और टीना अंबानी की शादी में भी वेट्रेस के रूप में मेहमानों को खाना सर्व किया था। उस समय किसने सोचा होगा कि, यही वेट्रेस आगे चलकर फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस बन जाएगी।

1997 में किया डेब्यू

विज्ञापन

राखी सावंत ने 1997 में फिल्म अग्निचक्र से बड़े पर्दे पर कदम रखा था। राखी का परिवार उनके इस फैसले से काफी नाराज था। मगर राखी ने किसी की एक नहीं सुनी और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में जुट गईं। इस दौरान राखी ने जोरू का गुलाम, जिस देश में गंगा बहती है, मस्ती और मै हूं ना जैसी सुपरहिट फिल्मों में साइड रोल निभाया। मगर राखी को असली पहचान 2003 में आए गाने मोहब्बत है मिर्ची से मिली थी। इसके बाद राखी सुपरहिट म्यूजिक वीडियो परदेसिया में नजर आईं।

विज्ञापन

कैसे मशहूर हुईं राखी?

2006 में राखी छोटे पर्दे के मशहूर शो बिग बॉस का हिस्सा बनीं। शो के इस सीजन को अरशद वारसी ने होस्ट किया था। कुछ समय बाद राखी का स्वयंवर आयोजित करने के बाद राखी ने खूब लाइम लाइट बटोरी थी। 2019 में राखी ने रितेश सिंह से सगाई रचाई। मगर फिर दोनों अलग हो गए। आखिर में राखी ने आदिल दुर्रानी संग निकाह किया। राखी ने आदिल पर एक्सट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। वहीं अब आदिल ने राखी को छोड़कर दूसरा निकाह कर लिया है।

विज्ञापन

राखी सावंत की नेट वर्थ

विज्ञापन

50 रुपए की पहली कमाई से शुरू हुआ राखी का बैंक बैलेंस अब करोड़ो में है। रपोर्ट्स की मानें तो राखी की नेट वर्थ 37 करोड़ रुपए है। राखी बेशक फिल्मों में नजर नहीं आती। मगर वो शोज, इवेंट्स और सोशल मीडिया के जरिए काफी पैसा कमाती हैं। राखी मुंबई के अंधेरी में मौजूद आलीशान घर में रहती हैं। इसके अलावा मुंबई के जूहू में भी राखी के दो बंगले हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ