Rakhi Sawant: अक्सर अपने अलग-अलग अंदाज से सुर्खियों में रहने वाली राखी सावंत हमेशा कुछ ना कुछ ऐसा कर ही देती है, जिससे वो चर्चा में आ जाती है। इस दिनों ड्रामा क्वीन अनंत अंबानी पर किए कमेंट को लेकर चर्चा में है। वहीं, राखी के एक्स पति आदिल खान अपनी दूसरी शादी की खबरों को लेकर लाइमलाइट में हैं। इन सबके बीच अब राखी ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिससे लोगों को हिंट मिल गया कि अपने एक्स पति की तरह अब राखी भी अपनी लाइफ में आगे बढ़ना चाहती है। आइए जानते हैं पूरा मामला…
राखी ने शेयर किया पोस्ट
राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम पर आदिल खान की दूसरी शादी की खबरों के बीच एक पोस्ट शेयर किया। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए गए इस पोस्ट में राखी ने शायराना अंदाज में लिखा है कि ‘तलाश है एक ऐसे इंसान की, जो आंखों में उस वक्त भी दर्द देख ले, जब दुनिया कहती है कि कितना हंसते हो तुम!’ जैसे ही राखी का ये पोस्ट सामने आया तो लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि अब राखी भी अपनी लाइफ में आगे बढ़ना चाहती है।
Rakhi Sawant
आदिल खान ने की सीक्रेट शादी
हालांकि इसको लेकर अभी तक राखी ने कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन लोगों में ऐसी ही चर्चा है। बता दें कि आदिल खान को लेकर इन दिनों चर्चा हो रही है कि उन्होंने सोमी खान संग सीक्रेट शादी कर ली है। हालांकि इन खबरों पर अभी तक ना सोमी और ना ही आदिल की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने आया है। वहीं, अब इन खबरों के बीच राखी का पोस्ट भी चर्चा का विषय बन गया है।
Adil Khan
राखी और आदिल ने एक-दूसरे पर लगाए खूब आरोप
बता दें कि राखी सावंत और आदिल खान बीते कुछ टाइम से किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। दोनों ने एक-दूसरे पर खूब आरोप लगाएं और जमकर सुर्खियां बटोरी। वहीं, अब एक बार फिर से दोनों ही चर्चा में है। अब आदिल की सीक्रेट शादी पर उनके बयान का लोगों को इंतजार है। साथ ही राखी को लेकर भी लोगों में चर्चा हो रही है।
यह भी पढ़ें- Adil Khan Durrani को मिली नई बेगम! Somi Khan कौन, जिसने ली Rakhi Sawant की जगह?
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
7 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
8 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
8 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
8 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
12 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
22 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
23 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
23 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
23 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines