---विज्ञापन---

मनोरंजन angle-right

Adil Khan Durrani को मिली नई बेगम! Somi Khan कौन, जिसने ली Rakhi Sawant की जगह?

Adil Khan Durrani, Somi Khan: आदिल खान और सोमी ने शादी कर ली है। इस तरह की खबरें इंटरनेट पर छाई हुई है। आखिर कौन हैं सोमी खान, जिन्होंने राखी सांवत के एक्स पति आदिल से सीक्रेट मैरिज की है। आइए जानते हैं...

---विज्ञापन---

Adil Khan Durrani, Somi Khan: ड्रामा क्वीन राखी सांवत ही नहीं बल्कि उनके एक्स पति आदिल दुर्रानी भी सुर्खियों से दूरी नहीं बना पाते। जी हां, आदिल भी कुछ ना कुछ ऐसा कर ही देते हैं, जिससे वो चर्चा में आ जाते हैं। इन दिनों एक बार फिर से आदिल खान दुर्रानी लाइमलाइट में आ गए हैं। हालांकि मामला इस बार राखी सावंत से जुड़ा नहीं है। आइए आपको बताते है कि आखिर माजरा क्या है?

आदिल ने की दूसरी शादी!

दरअसल, हाल ही में Etimes की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में दावा किया गया कि आदिल खान दुर्रानी ने बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट सोमी खान संग सीक्रेट शादी कर ली है। हालांकि इस पर अभी तक आदिल की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन खबरें तो यही है कि राखी सावंत के एक्स पति ने दूसरे शादी रचा ली है और सबा खान की बहन सोमी खान से शादी कर ली है।

---विज्ञापन---

कौन हैं सोमी खान?

सोमी खान की बात करें तो सोमी खान सबा खान की बहन है। साथ ही वो एक टीवी एक्ट्रेस भी हैं। इसके अलावा सोमी बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट भी रही हैं। इसके अलावा सोमी ने कई टीवी शोज में भी काम किया है, जैसे- ‘हमारा हिंदुस्तान’, ‘न्याय: द जस्टिस’ और ‘केसरिया बालम’। वहीं, अब अगर इस शादी की बात करें तो आदिल दुर्रानी के करीबी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सब बहुत जल्दबाजी में हुआ है और न्यूली वेड कपल अभी इसे किसी को नहीं बताना चाहता और सीक्रेट रखना चाहते हैं।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SOMI KHAN (@somikhan_ks)

अपनी शादी को सीक्रेट रखना चाहते हैं सोमी और आदिल- सूत्र

सोर्स की मानें तो उनका कहना है कि बीते कुछ दिनों से जो भी हुआ है इसकी वजह से आदिल और सोमी दोनों ही अपनी शादी को सीक्रेट रखना चाहते हैं। हालांकि अभी तक इस पर ना सोमी और ना ही आदिल ने कुछ कहा है।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SOMI KHAN (@somikhan_ks)

यह भी पढ़ें- Anupam Kher ने अपने बर्थडे पर खुद को दिया चैलेंज, वीडियो शेयर कर बताया इस साल क्या नया कर रहे हैं अभिनेता?

First published on: Mar 07, 2024 10:26 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola