---विज्ञापन---

मनोरंजन angle-right

जश्न में 3 स्टार किड्स ने लूटा अटेंशन, किसी ने मीडिया को चिढ़ाया तो एक ने अंबानी को दिखाए नखरे

Star Kids At Anant Ambani Pre Wedding Bash: अनंत और राधिका के प्री- वेडिंग सेलिब्रेशन में तीन नन्हे मेहमानों ने सबका दिल जीत लिया। इनके वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जा रहे हैं और इनकी मासूमियत और नादानी देख लोग खिलखिला उठे हैं। ये तीन बच्चे कोई और नहीं बल्कि राहा कपूर, तैमूर और जेह अली खान हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Star Kids At Anant Ambani Pre Wedding Bash: अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की प्री- वेडिंग सेलिब्रेशन इस वक्त टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। भले ही अब ये जश्न पूरा हो चुका है और सभी लोग गुजरात के जामनगर से वापिस अपने घर लौट रहे हैं। लेकिन इस जश्न के चर्चे अभी भी जोरों शोरों पर हैं। बीती रात क्या-क्या हुआ इसमें अभी भी पूरी दुनिया की दिलचस्पी बनी हुई है। वहीं, अब 3 स्टार किड्स ने साफ-साफ सभी सेलिब्रिटीज और दूल्हा- दुल्हन तक का अटेंशन छीन लिया है। इनकी मासूमियत देख सभी लोग अपना दिल हार बैठे हैं। इनमें पहला नाम तो सबकी करंट फेवरेट राहा कपूर (Raha Kapoor) का है। राहा के अलावा उनके दोनों भाई भी अपनी क्यूटनेस से इस बैश में छाए रहे।

हर तरफ छाई राहा की क्यूटनेस

अंबानी के इस खास सेलिब्रेशन में राहा तो सबकी जान बन गईं। उनके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। पहले तो उनका और अनंत अंबानी का एक क्यूट वीडियो सामने आया था जिसमें दूल्हे राजा अपनी इस नन्ही मेहमान से चिट चैट करते दिखे थे और राहा उन्हें कुछ इग्नोर करती दिखी थीं। इसके बाद अब राहा का मुंबई लौटते हुए भी वीडियो वायरल हो राहा है। लेटेस्ट वीडियो में राहा अपने पापा रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की गोद में क्यूट फेस बनाती हुई दिखाई दे रही हैं। उनकी क्यूटनेस देख सोशल मीडिया यूजर्स राहा से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---
View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

---खबर नीचे जारी है---

तैमूर का वीडियो वायरल

इसके अलावा करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के लाडलों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। जब ये पावर कपल अपने बच्चों के साथ जामनगर से रवाना हो रहा है उस दौरान का इनका एक वीडियो वायरल हो गया। सामने आए वीडियो में तैमूर (Taimur) अपने पापा सैफ अली खान से गुस्सा दिख रहे हैं और ऐसा लग रहा है जैसे वो अपनी कोई जिद्द उनसे मनवाने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान तैमूर को काफी इर्रिटेड मूड में देखा जा सकता है। हालांकि, सैफ अपने लाडले को प्यार से समझाने की कोशिश कर रहे हैं। वो तैमूर को प्यार से कुछ कहते हैं और उनका बेटा फिर सबके सामने अच्छे से बर्ताव करता है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: लव सेक्स और धोखा 2 के लिए शुरू से इंटरेस्टेड नहीं थीं निमृत कौर, बिग बॉस में कह दी थी ये बात

---खबर नीचे जारी है---

जेह की मासूमियत देख फिसला फैंस का दिल

दूसरी तरफ तैमूर का छोटे भाई जेह (Jeh) इस दौरान कुछ ऐसी हरकत कर देते हैं कि वीडियो देख आपकी भी हंसी छूट सकती है। जेह को मम्मी का हाथ पकड़े हुए शरारत करते हुए देखा जा सकता है। वो पैपराजी को देखकर अजीब-अजीब शक्ल बनाकर उन्हें चिढ़ाते हुए नज़र आ रहे हैं। उनकी मासूमियत देख अब सभी लोगों को अपना बचपन याद आ गया है। वैसे यूं तो स्टार किड्स के इस तरह के वीडियो पर अक्सर लोग उन्हें ट्रोल कर देते हैं लेकिन इस बार जेह का बचपना देख नेटिज़ेंस उन पर प्यार लूटा रहे हैं। पूरा वक्त मीडिया को देख जेह ने जैसे पोज दिए हैं उनका वीडियो देखने में वाकई काफी फनी है।

First published on: Mar 04, 2024 12:42 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola