Kantara Chapter 2 से Kanguva तक, प्राइम वीडियो पर तहलका मचा देंगी साउथ की ये फिल्में, देखें पूरी लिस्ट

Upcoming South Movies List 2024: अगर आप भी फिल्मों के शौकीन हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। अमेजॉन प्राइम वीडियो ने साल 2024 का पिटारा खोल दिया है। इस लिस्ट में साउथ की कई फिल्मों के नाम शामिल हैं, जिनकी रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए डालते हैं लिस्ट पर एक नजर।

South Movies List 2024

Upcoming South Movies List 2024.

Upcoming South Movies List 2024: अमेजॉन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) ने साल 2024-25 के लिए अपना पिटारा खोल दिया है। इसमें कई फिल्मों और वेब सीरीज के नाम अनाउंस किए गए हैं, जो सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद ओटीटी की दुनिया में तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। इस लिस्ट में साउथ इंडस्ट्री की कई बड़ी फिल्मों का नाम शामिल है, जिनकी रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लिस्ट में ‘फैमिली स्टार’, ‘कांगुवा‘, ‘कंतारा’, ‘हरि हर वीरा मल्लू’ और ‘गेम चेंजर’ जैसी कई फिल्में शामिल हैं। आइए डालते हैं लिस्ट पर एक नजर…

विज्ञापन

Kantara Chapter 2

ऋषभ शेट्टी की ‘कंतारा: चैप्टर 2’ साल 2024 में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सिनेमाघरों में रिलीज के बाद यह फिल्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी।

विज्ञापन

Kanguva

साउथ सुपरस्टार सूर्या की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘कंगुवा’ इस साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 19 मार्च को मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है, जिसमें बॉबी देओल का खूंखार अवतार दिख रहा है। यह फिल्म भी सिनेमाघरों में रिलीज के बाद प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

विज्ञापन

Ghaati

अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘घाटी’ एक सशक्त महिला की कहानी है। यूवी क्रिएशंस और फर्स्ट फ्रेम एंटरटेनमेंट्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को वामशी कृष्णा रेड्डी और राजीव रेड्डी प्रोड्यूस कर रहे हैं।

विज्ञापन

Family Star

विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर की फैमिली ड्रामा फिल्म ‘फैमिली स्टार’ अप्रैल 2024 में सिनेमाघरों में आएगा। इसके बाद फिल्म को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा।

विज्ञापन

Game Changer

राम चरण की मच अवेटेड फिल्म ‘गेम चेंजर’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में होंगी। ‘गेम चेंजर’ को शंकर शनमुघम डायरेक्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन

Ustaad Bhagat Singh

पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ का टीज़र बीते दिन 19 मार्च को प्राइम वीडियो इवेंट में रिलीज किया गया है। यह फिल्म जल्द थिएटर में रिलीज होगी।

विज्ञापन

Hari Hari Veera Mallu

मुगल साम्राज्य के खिलाफ विद्रोह करने वाले डाकू वीरा मल्लू की कहानी पर बेस्ड फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

विज्ञापन

Thammudu

वेणु श्रीराम की डायरेक्टेड फिल्म ‘थम्मुडु’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी एक भाई की इमोशनल भावनाओं को व्यक्त करती है, जो अपनी जिंदगी में आने वाली कई चुनौतियों से अपनी बहन को बचाता है।

विज्ञापन

Uppu Kappurambu

साउथ फिल्मों की इस लिस्ट में कॉमेडी फिल्म ‘उप्पू कप्पू रंबू’ का नाम भी शामिल है। फिल्म में कीर्ति सुरेश और सुहास पगोलू मुख्य भूमिका में हैं।

विज्ञापन

Om Bheem Bush

सुनील बालुसु, वामशी कृष्णा रेड्डी द्वारा निर्मित फिल्म ‘ओम भीम बुश’ में श्री विष्णु, प्रियदर्शी और राहुल रामकृष्ण मुख्य भूमिका में हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ