मशहूर एक्ट्रेस के पति का निधन, टूट गई बरसों पुरानी जोड़ी

Actress Shubha Khote Husband Death: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है। टीवी और सिनेमा जगत की जानी-मानी एक्ट्रेस की जिंदगी में दुख के बादल छा गए हैं। अब ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ एक्ट्रेस के पति का निधन हो गया है। खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों के साथ ये जानकारी साझा की है।

Actress Shubha Khote Husband Death

नहीं रहे मशहूर एक्ट्रेस के पति

Actress Shubha Khote Husband Death: मशहूर टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस शुभा खोटे (Shubha Khote) के फैंस के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है। अब एक्ट्रेस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके जीवन में अंधकार छा गया है और आशा की किरण गुम हो गई है। एक्ट्रेस से उनका कोई अपना हमेशा-हमेशा के लिए दूर हो गया है। अब दिग्गज एक्ट्रेस शुभा खोटे से अपने पति का साथ छूट गया है। शुभा खोटे के पति के निधन की बुरी खबर सामने आई है। शुभा खोटे के पति दिनेश बलसावर (Dinesh Balsawar) अब इस दुनिया में नहीं रहे।

विज्ञापन

शुभा खोटे के पति ने दुनिया को कहा अलविदा

शुभा खोटे और दिनेश बलसावर की राहें अब हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो गई हैं। एक्ट्रेस के घर पर मातम का माहौल है। हर कोई ये खबर सुनकर दुखी दिखाई दे रहा है। लेकिन एक्ट्रेस शुभा खोटे पर इस वक्त क्या बीत रही होगी ये तो आप सोच भी नहीं सकते हैं। उनसे अब उनका साथी छिन गया है। इन दोनों की शादी साल 1960 में हुई थी यानी ये दोनों 64 साल से एक-दूसरे का सहारा बने हुए थे। अब एक्ट्रेस का वो सहारा उन्हें छोड़कर चला गया है। एक्ट्रेस के पति के निधन की वजह उम्र संबंधी बीमारियां बताई जा रही हैं। खुद एक्ट्रेस ने अपने पति के निधन की खबर पर मुहर लगाई है।

विज्ञापन

एक्ट्रेस का पोस्ट भर देगा आंखों में आंसू

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर पूरी दुनिया के सामने अपना इश्क कबूल किया और रुला देने वाला कैप्शन भी लिखा। एक्ट्रेस ने पति के साथ बेहद प्यारी यादों की तस्वीरों का कोलाज बनाया है। इसमें उनके कई मीठे पल देखने को मिल रहे हैं। कभी वो पति को प्यार से खाना खिला रही हैं तो कभी उनके साथ खिलखिलाकर हंसती हुई नजर आ रही हैं। इसमें उम्र के अलग-अलग पड़ाव की तस्वीरें देखी जा सकती हैं। जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये दोनों किस तरह एक-दूसरे का सुख-दुख में साथ दे रहे थे।

विज्ञापन

एक्ट्रेस का टूटा दुखों का पहाड़

इन यादों को लोगों के साथ शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ’60 साल तक हम एक-दूसरे से कहते रहे “मेरे साथ बुढ़ापे तक रहना। सबसे अच्छा तो अभी बाकी है।” जीवन के अंतिम सफर तक था जिसके लिए पहले बनाया गया था।” अलविदा, सोलमेट।’ अब एक्ट्रेस का ये नोट देख फैंस भी इमोशनल हो गए हैं। हर कोई इस खबर पर दुख जताते हुए दिनेश बलसावर की आत्मा की शान्ति की दुआ कर रहा है। अब एक्ट्रेस को पूरी जिंदगी लाइफ पार्टनर और अपने सोलमेट के बिना ही बितानी पड़ेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ