---विज्ञापन---

मनोरंजन angle-right

Panchayat 3 का प्लॉट हुआ लीक, Jitendra Kumar को पंचायत सेक्रेटरी पद से कौन करेगा रिप्लेस?

Panchayat 3 Plot Leak: 'पंचायत सीजन 3' का प्लाट रिवील हो गया है। कहानी में सचिव जी का दूसरे गांव में ट्रांसफर होने वाला है। फिर उनकी जगह नया सचिव कौन बनेगा इसका भी खुलासा हो गया है। इस शख्स को पहले सीजन में काफी पसंद किया गया था। इसको लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स भी बने थे।

---विज्ञापन---

Panchayat 3 Plot Leak: ‘पंचायत’ (Panchayat) सीरीज के दोनों पार्ट सुपरहिट रहे हैं। लोगों को इस सीरीज की सिम्पलिसिटी और ह्यूमर ने ऐसा पकड़ा की दोनों सीजन लोगों के दिलों- दिमाग में घर कर गए। जिसके बाद फैंस बेसब्री से इस सीरीज के तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं। ‘पंचायत’ का पहला सीजन साल 2020 आया था तो दूसरा साल 2022 में स्ट्रीम हुआ था। अब तीसरा सीजन भी जल्द ही दस्तक देने वाला है। हाल ही में ‘पंचायत 3‘ की प्राइम वीडियो पर एक खास झलक देखने को मिली थी। इसी दौरान शो के खास प्लॉट का भी खुलासा हो गया।

सचिव जी का होगा ट्रांसफर

अब ‘पंचायत 3’ में गणेश (Aasif Khan) का किरदार फिर से धूम मचाने वाला है। पहले सीजन में गणेश को आपने नाराज दूल्हे के रोल में देखा होगा। उनका अभिषेक त्रिपाठी (Jitendra Kumar) से झगड़ा दिखाया गया था। एक डायलॉग था ‘गजब बेइज्जती है’, ये सोशल मीडिया पर खूब छाया। इसे गणेश ने नहीं कहा था लेकिन उनकी शादी में इस डायलॉग ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। वहीं, सीजन 3 में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। अब अभिषेक त्रिपाठी का ट्रांसफर नए गांव में होने वाला है। अब उनकी जगह कौन लेगा उसके नाम का भी खुलासा हो गया है।

---विज्ञापन---

ये शख्स लेगा सचिव जी की जगह!

‘पंचायत 3’ में अब अभिषेक त्रिपाठी की जगह गणेश लेगा। गणेश ही अब फुलेरा में ग्राम पंचायत में ‘सचिव’ के किरदार में नजर आएगा। जैसा पहले सीजन में दिखाया गया है कि गणेश की शादी फुलेरा की रहने वाली ‘रवीना’ से हो जाती है। हालांकि, शादी के दिन जो भी गड़बड़ हुई थी उसके बाद गणेश इस पद पर रहकर क्या करता है ये अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। गणेश के सचिव बनने से सरपंच मंजू देवी (नीना गुप्ता), उनके पति (रघुबीर यादव) और प्रह्लाद (फैसल मलिक) मुश्किल में पड़ सकते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: मशहूर एक्टर और कॉमेडियन का निधन, हॉस्पिटल में बिस्तर पर तोड़ा दम

कहानी में आएगा नया मोड़

अब ये कहानी और भी मजेदार होने वाली है। कैसे अभिषेक अपने पद को बचाएंगे और कैसे ट्रांसफर को रुकवाएंगे ये दिखना काफी इंटरेस्टिंग होगा। अगर अभिषेक का ट्रांसफर नहीं रुका तो कहानी कैसे आगे बढ़ेगी ये सोचकर ही फैंस परेशान हैं। अब लोगों से इस सीरीज के तीसरे सीजन का बिल्कुल भी इंतजार नहीं हो रहा है। देखना होगा इस कहानी में आगे कौन-सा नया मोड़ आता है।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 26, 2024 08:40 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola