नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही वेब सीरिज में दिखाई जाएगी हनी सिंह की जर्नी, पहली बार पर्सनल लाइफ पर करेंगे बात

Honey singh life story: नेटफ्लिक्स पर हनी सिंह से जुड़ी एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज होने वाली है। इसमें उनकी जिंदगी के उन दिनों का कहानी पर फोकस किया गया है, जब वो गुमनामी में जी रहे थे।

honey singh

honey singh

विज्ञापन

Honey singh life story: नेटफ्लिक्स ने इस साल रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 8 फिल्में और 14 वेब सीरीज के नाम शामिल हैं।

इन्हीं में एक डॉक्यूमेंट्री वेब सीरीज ‘यो यो हनी सिंह-फेमस’ भी है, जो इन दिनों खूब चर्चा में है। ये डॉक्यूमेंट्री सीरीज फेमस रैपर और सिंगर हनी सिंह की लाइफ पर बेस्ड है। इस सीरीज का फर्स्ट लुक नेटफ्लिक्स ने शेयर कर दिया है। इस लुक में हनी सिंह की कुछ तस्वीरें हैं, जिसमें वो स्टेज पर परफॉर्म करते सीरीज नजर आ रहे हैं।

Advertisment

क्या होगी इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज की कहानी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हनी सिंह की लाइफ पर बेस्ड इस डॉक्यू सीरीज उनके गुमनामी के दिनों की कहानी है। इसमे दिखाया गया है किस तरह एक फेमस रैपर और सिंगर कामयाब होने के बाद अचानक गायब हो जाता है। उसके कॉन्सर्ट और शो बंद हो जाते हैं।

गायब होने और कालास्टार से वापसी करने की बीच की कहानी पर रहेगा फोकस

इस सीरीज में हनी सिंह के कमबैक सॉन्ग वीडियो कालास्टार की मेकिंग को लेकर भी फोकस किया जाएगा। कहानी में बताने की कोशिश की गई है कि किम परीस्थितियों के कारण एक फेमस स्टार लाइफ के सबसे बुरे फेज से गुजरता है।

विज्ञापन

पहली बार पर्सनल लाइफ पर बात करेंगे हनी सिंह

इस सीरीज में हनी सिंह पहली बार अपनी पर्सनल लाइफ पर से पर्दा उठाते नजर आएंगे। लोगों को इस सीरीज से उम्मीद है कि वो अपने रिश्ते, हेल्थ और पर्सनल लाइफ से जुड़े सवालों का जवाब जरूर देंगे।

विज्ञापन

करमपुरा में रहने वाला हिरेदेख सिंह से भी मिलेंगे लोग

इस सीरीज के जरिए ऑडियंस करमपुरा में रहने वाले हिरदेश सिंह से मिलेगी। एक ऐसा लड़का जिसने अपने गाने से पूरी पॉप कल्चर और हिप-हॉप में देसी तड़का मारा था। हनी सिंह की अब तक की जर्नी गुनीत मोंगा की सिख्या एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ